खौफ हो तो ऐसा… अभिषेक शर्मा की आंधी में तबाह होने के बाद उनका बैट चेक करने लगे कीवी खिलाड़ी, VIDEO वायरल

खौफ हो तो ऐसा… अभिषेक शर्मा की आंधी में तबाह होने के बाद उनका बैट चेक करने लगे कीवी खिलाड़ी, VIDEO वायरल


Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर की टीमों को डरा रहे हैं. रविवार, 25 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो T20I में भारत की तरफ से दूसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर अभी भी उनके ‘गुरु’ युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 में 12 गेंद पर अद्भुत कारनामा किया था. अभिषेक शर्मा की दबंगई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 20 गेंद पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तो न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने उनका बल्ला चेक किया.

ये कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक शर्मा इस समय बल्लेबाजी नहीं बल्कि आतंक मचा रहे हैं. ऐसा आतंक, जिससे न्यूजीलैंड के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल होने वाली सभी टीमों के अंदर डर का माहौल है. रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने 20 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बिना डॉट बॉल खेले उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े.

अभिषेक का बैट चेक करने लगे कीवी खिलाड़ी

Add Zee News as a Preferred Source


340.00 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने के बाद जब अभिषेक शर्मा भारत को शानदार जीत दिलाकर मैदान से जा रहे थे तब कीवी टीम ने उन्हें घेर लिया. न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे ने अभिषेक के हाथ से बल्ला लिया और उसे चेक करते दिखे. मानो वो देखना चाहते थे कि कहीं ये बैट लोहे का तो नहीं है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर मजे ले रहे हैं.

भारत ने 60 गेंद में जीता मैच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी के कारण कीवी टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन बना सकी. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई. संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया और पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ईशान किशन ने उसी ओवर में दो छक्के जड़कर सारा फोकस न्यूजीलैंड पर ट्रांसफर कर दिया. ईशान ने 13 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अभिषेक शर्मा (नाबाद 68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 57 रन) ने महज 10 ओवरों में ही भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ गया रोहित का ये महारिकॉर्ड, पहले किसी ने नहीं मचाई इतनी भयंकर तबाही





Source link