छतरपुर में गणतंत्र दिवस सहभोज बना फोटो सेशन: अनुशासनहीनता पर DEO की फटकार लगाई, सार्वजनिक रूप से चेताया – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में गणतंत्र दिवस सहभोज बना फोटो सेशन:  अनुशासनहीनता पर DEO की फटकार लगाई, सार्वजनिक रूप से चेताया – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया। शहर के समीपस्थ ग्राम नारायणपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ सहभागिता और सामाजिक समरसता दिखाना था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ शिक्षक और स्टाफ इसे फोटो सेशन में बदलते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सहभोज के दौरान शिक्षक और स्टाफ खाना परोसने के बहाने बार-बार बच्चों और अतिथियों के पास पहुंचते रहे। वे अलग-अलग एंगल से फोटो खिंचवाते दिखे। शिक्षकों के इस व्यवहार से मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरुण शंकर पांडे नाराज हो गए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से शिक्षकों को फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें। DEO ने अनावश्यक आवाजाही बंद करने और सहभोज के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने के सख्त निर्देश दिए। DEO की फटकार के बाद शिक्षकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।



Source link