जबलपुर के जनरल स्टोर में बिक रहे थे चाइनीज चाकू: 50 से अधिक चाकू बरामद, दो गिरफ्तार; 500 से 1 हजार रुपए में बिकते थे – Jabalpur News

जबलपुर के जनरल स्टोर में बिक रहे थे चाइनीज चाकू:  50 से अधिक चाकू बरामद, दो गिरफ्तार; 500 से 1 हजार रुपए में बिकते थे – Jabalpur News




मध्यप्रदेश के जबलपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी घटना और हत्या की वारदात को देखते हुए पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए एक जनरल स्टोर में जब छापा मारा तो वहां से चाइनीज चाकू का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने दुकान में छानबीन की तो मौके से 50 चाइनीज चाकू मिले। दुकान संचालक का नाम ब्रजेश यादव है, जो 500 से 1 हजार रुपए में चाइनीज चाकू बेचा करता था। पुलिस ने ब्रजेश को गिरफ्तार करने के बाद जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि ओमती स्थित बेबू कटारिया से उसने थोक में चाकू खरीदे थे। दरअसल गढ़ा सीएसपी को मुखबिर से सूचना मिली की सुविधा मार्केट चौपाटी के पास एक युवक बटनदार चाइना चाकू लिए हुए लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर जाकर पुलिस ने दबिश दी, तो एक युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम निखिल पटेल उम्र (19) बताया निवासी देवीनगर छुई खदान बताया। तलाशी ली गई तो दो काले रंग के कवर में 2 बटनदार चाइना चाकू रखे मिला। निखिल पटेल ने बताया कि दोनों चाकू पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास साहू जी की दुकान से 500 रुपए में खरीदा था। निखिल ने बताया कि इस चाकू से वह लोगों को डराने के लिए खरीदा था। आरोपी निखिल पटेल की निशानदेही पर पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास दबिश दी, तो ब्रजेश साहू मिला। तलाशी लेने पर दुकान के काउंटर मे दो कागज के डिब्बों मे काले रंग के कपडे में 20 चाइना बटनदार चाकू एवं सफेद रंग के तीन डिब्बों मे 30 बटनदार चाइना चाकू रखे मिला।
आरोपी ब्रजेश साहू से चाकुओं के संबंध मे पूछताछ पर उक्त चाकू गलगला बाजार मे विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया की दुकान से खरीदना स्वीकार करते हुये बताया कि इससे पहले भी दो बार चाकू खरीदा हूं। आरोपी के कब्जे से 50 चाइनीज चाकू जब्त किए। पुलिस ने बृजेश साहू के कब्जे से 50 चायना चाकू जब्त करते हुए निखिल पटेल एवं बृजेश साहू के विरूद्ध धारा 25, 35 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये फरार आरोपी बेबू कटारिया की तलाश जारी है। चाइनीज चाकू के खरीद-फरोख्त में लिप्त आरोपियों को पकड़ने में एएसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में सीएसपी आशीष जैन, थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आशा माहोरे, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, नीरज तिवारी, आरक्षक संतोष जाट, गौरव तिवारी, शैलेन्द्र पाटकर हेमंत पटेल, चालक राजेश्वर मिश्रा की मेहनत रही।



Source link