टी20 विश्व कप 2026 में अब नया बवाल! नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

टी20 विश्व कप 2026 में अब नया बवाल! नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मैच


Last Updated:

India vs Pakistan T20 World cup 2026 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के बवाल के बीच पाकिस्तान ने मेजबान भारत को एक नई धमकी दी है. पाकिस्तान के जीयो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच का पाकिस्तान बायकॉट करने की की तैयारी कर रहा है.

भारत बनाम पाकिस्तान

कराची: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक नया बवाल करने की तैयारी में हैं. पाकिस्तान के जीयो न्यूज के हवाले से कहा जा रहा है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच का पीसीबी बायकॉट करेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम भारत के खिलाफ खेलने से मना कर सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहा है. इसमें श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच न खेलना भी शामिल है. अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं खेलता है तो उसके सिर्फ दो अंक कटेंगे, लेकिन इससे आईसीसी को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ मैच का बायकॉट करने का मन बना रहा है.

क्या है टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का मामला?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान बांग्लादेश का सपोर्ट कर रहा है. ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम भारत भेजने से मना कर दिया. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया. आईसीसी का कहना है कि भारत में बांग्लादेश की टीम को कोई वास्तविक खतरा नहीं है.

वहीं पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश की मांग को पूरा किया जाए. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सपोर्ट में वोटिंग भी की. हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप से हटने की बात कह दी. हालांकि, आईसीसी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद उसने अपने स्क्वाड की घोषणा की, लेकिन अब भारत का विरोध करने के लिए वह नई तरकीब लगा रहा है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

टी20 विश्व कप 2026 में अब नया बवाल! नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मैच





Source link