पन्ना में गणतंत्र दिवस की परेड देखने पहुंचे विदेशी टूरिस्ट: प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए – Panna News

पन्ना में गणतंत्र दिवस की परेड देखने पहुंचे विदेशी टूरिस्ट:  प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए – Panna News




पन्ना जिले में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री (उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री) ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़ा, जिसमें प्रदेश की प्रगति और भविष्य के संकल्पों का उल्लेख था। कार्यक्रम में पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार और पुलिस अधीक्षक (SP) निवेदिता नायडू भी उपस्थित थीं। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समारोह का समापन हुआ।



Source link