‘बेबी’ फेस वाले आईपीएस की गजब कहानी! 22 की उम्र में बने अधिकारी, चेहरा देख लोग करते ही नहीं यकीन

‘बेबी’ फेस वाले आईपीएस की गजब कहानी! 22 की उम्र में बने अधिकारी, चेहरा देख लोग करते ही नहीं यकीन


Last Updated:

IPS Abhijeet Patil Success Story: राजस्थान कैडर के सबसे युवा आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की. उन्होंने पहले प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर अपनी इंटेलिजेंस का लोहा मनवा लिया.

Abhijeet Patil IPS: अभिजीत पाटिल ने यूट्यूब वीडियो देखकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी

नई दिल्ली (IPS Abhijeet Patil Success Story). यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल किया जाता है. जब कोई युवा मात्र 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में इसे पास कर ले तो वह पूरे देश के लिए मिसाल बन जाता है. हम बात कर रहे हैं आईपीएस अभिजीत पाटिल की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से वह मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने में लोगों को दशकों लग जाते हैं. महाराष्ट्र की मिट्टी से निकले अभिजीत राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ में बतौर IPS अफसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

अभिजीत पाटिल की कहानी केवल एक स्टूडेंट के अफसर बनने की कहानी नहीं है, बल्कि ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकलने की दास्तां है. सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग करने के बाद उनके पास कॉर्पोरेट जगत में लाखों कमाने का मौका था. लेकिन अभिजीत के मन में कुछ और ही चल रहा था. उन्होंने डेस्क जॉब के बजाय खाकी वर्दी और जनता की सेवा को चुना. यूपीएससी 2022 परीक्षा में 470वीं रैंक हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो पहले ही प्रयास में इतिहास रचा जा सकता है.

सरकारी नौकरी में थे माता-पिता

आईपीएस अभिजीत पाटिल का जन्म 11 जून 1999 को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम तुलसीराम पाटिल और मां का आशा देवी है. आईपीएस अभिजीत पाटिल के पिता ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में चीफ ऑडिटर के पद से और मां ने सिंचाई विभाग से VRS लिया है. अभिजीत पाटिल के परिवार में उनके अलावा दो बड़ी बहनें भी हैं.

बीटेक करते ही दी यूपीएससी परीक्षा

आईपीएस अभिजीत पाटिल ने कई मीडिया हाउसेस को दिए इंटरव्यू में यूपीएससी सफर की दास्तां सुनाई है. उन्होंने साल 2022 में सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था. बीटेक अंतिम वर्ष में ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने जुलाई 2022 में बीटेक पास किया और सितंबर 2022 में यूपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल हो गए.

यूट्यूब वीडियो से आया अफसरी का ख्याल

अभिजीत पाटिल ने यूट्यूब पर किसी यूपीएससी टॉपर की सक्सेस स्टोरी का वीडियो देखा था. उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया था कि वह भी अफसर बनेंगे. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की वेबसाइट से सिलेबस और पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्र निकाले. यूपीएससी परीक्षा पैटर्न समझकर अपनी स्ट्रैटेजी बनाई और फिर तैयारी शुरू की. 8 महीने तक रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करके वह सफल हो गए.

बेबी फेस के तौर पर मशहूर

आईपीएस अभिजीत पाटिल की लंबाई 172 सेंटीमीटर है. भारतीय पुलिस सेवा में चयन के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए. इसके बावजूद लोग उनका ‘बेबी फेस’ देखकर उन्हें अक्सर छोटा बच्चा समझ लेते हैं. उनका चेहरा इतना मासूम है कि उन्हें देखकर लोग धोखा खा जाते हैं. ज्यादातर लोग मानते ही नहीं हैं कि वो 22 साल के हैं और आईपीएस अधिकारी भी हैं.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

homecareer

‘बेबी’ फेस वाले IPS की गजब कहानी! चेहरा देख लोग करते ही नहीं यकीन



Source link