भागीरथपुरा में पानी की समस्या! दूषित पानी से त्रस्त लोग, मेहमान भी साथ लाने लगे पीने का पानी

भागीरथपुरा में पानी की समस्या! दूषित पानी से त्रस्त लोग, मेहमान भी साथ लाने लगे पीने का पानी


Last Updated:

Bhagirathpura News: नगर निगम तेजी से काम कर रहा है और पूरे भागीरथपुरा में नर्मदा की नई पाइपलाइन बिछा रहा है. अब तक 30 प्रतिशत इलाके में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है. रहवासियों का कहना है कि पानी तो साफ आ रहा है. लेकिन वे अभी भी इसे उबालकर ही पी रहे है. इस कारण एक सप्ताह में ही गैस की टंकी खत्म हो जाती है.

भागीरथपुरा के निवासी प्रदूषित पानी से इतने परेशान हैं कि अब मजाक का पात्र बन गए हैं. यहां तक कि मेहमान भी अपने साथ पानी लेकर आते है या फिर पानी पीने से मना कर देते है. दूषित पानी के कारण अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और आधे से ज्यादा इलाके में अभी भी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई बंद है.

नगर निगम तेजी से काम कर रहा है और पूरे भागीरथपुरा में नर्मदा की नई पाइपलाइन बिछा रहा है. अब तक 30 प्रतिशत इलाके में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है. रहवासियों का कहना है कि पानी तो साफ आ रहा है. लेकिन वे अभी भी इसे उबालकर ही पी रहे है. इस कारण एक सप्ताह में ही गैस की टंकी खत्म हो जाती है. नगर निगम के अधिकारी भी पानी की टेस्टिंग कर रहे है और लोगों को उबालकर पीने की सलाह दे रहे है. हालांकि नई पाइपलाइन में कोई लीकेज नहीं है और पानी बिल्कुल साफ है.

भागीरथपुरा की निवासी यशोदा ने मांग की है कि प्रशासन हर घर में मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराए, क्योंकि उनके घर में 9 लोग हैं और ज्यादा पानी की जरूरत होती है. उन्हें रोजाना RO का पानी खरीदना पड़ता है. जिससे घर का बजट बिगड़ गया है. एक सप्ताह में गैस टंकी खत्म हो जाती है और दूसरी टंकी समय पर नहीं मिलती.

मीना कश्यप ने बताया कि लोग उनके घर का पानी पीने से डरते है और मेहमान अपने साथ RO की बोतल लेकर आते है. रिश्तेदार और आस-पास के लोग मजाक उड़ाते है. लोग इतना डरते है कि उबाला हुआ या RO का पानी भी पीने से मना कर देते है.

भागीरथपुरा के आधे से ज्यादा लोग अभी भी टैंकर के पानी पर निर्भर है. पाइपलाइन का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन इसमें समय लगेगा. लोगों का कहना है कि समय पर टैंकर नहीं मिलने से परेशानी होती है और वे दूर से RO वाटर प्लांट से पानी लाकर पीते है.

homemadhya-pradesh

दूषित पानी से त्रस्त भागीरथपुरा, मेहमान भी साथ लाने लगे पीने का पानी



Source link