भोपाल में गूंजा ‘क्या हुआ तेरा वादा’: 14°C के टेंपरेचर में हुआ सनम बैंड का लाइव कॉन्सर्ट, 3 घंटे तक झूमते रहे भोपाली – Bhopal News

भोपाल में गूंजा ‘क्या हुआ तेरा वादा’:  14°C के टेंपरेचर में हुआ सनम बैंड का लाइव कॉन्सर्ट, 3 घंटे तक झूमते रहे भोपाली – Bhopal News



भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित MPT DDX ड्राइव-इन सिनेमा में रविवार की रात म्यूजिक प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। यहां मशहूर सनम बैंड का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया, जिसमें हर उम्र के लोगों की भीड़ देखने को मिली।

.

जबरदस्त म्यूजिक, शानदार लाइट्स और क्रेजी माहौल के बीच सनम पुरी ने जैसे ही स्टेज संभाला, पूरा ड्राइव-इन सिनेमा तालियों और मोबाइल फ्लैश लाइट्स से जगमगा उठा। कॉन्सर्ट के दौरान सनम पुरी ने अपने बैंड के साथियों समर पुरी, केशव धनराज और वैनकी सुब्रामणियम के साथ स्टेज पर डांस भी किया। दर्शक लगातार मोबाइल फ्लैश ऑन कर सनम और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते रहे।

14°C में कॉन्सर्ट की शुरुआत सनम ने अपने मशहूर गीत “क्या हुआ तेरा वादा” से की। पहले ही गाने में भोपाल की भीड़ उनके साथ गुनगुनाने लगी। इसके बाद उन्होंने गुलाबी आंखें, इश्क बुलावा, लग जा गले, मेरे महबूब कयामत होगी, सइयारा तू तो बदला नहीं है, मेरे सपनों की रानी, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे कई पुराने और नए गानों की शानदार प्रस्तुति दी।

3 घंटे चला कॉन्सर्ट

करीब तीन घंटे तक चले इस कॉन्सर्ट में खास बात यह रही कि जहां पुराने गानों पर सीनियर दर्शक झुमते नजर आए, वहीं जेन-जी भी इन गानों पर जमकर एन्जॉय करते दिखे। सनम ने कई गानों को अपनी खास धुनों में मिक्स किया, जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया।

परफॉर्मेंस के बीच-बीच में सनम पुरी ने दर्शकों से बातचीत भी की और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भोपाल की जमकर तारीफ की और शहर के दर्शकों को बेहद प्यार देने वाला बताया। साथ ही सनम ने समर पुरी, केशव धनराज और वैनकी के साथ अपनी गहरी दोस्ती के किस्से भी साझा किए।

उन्होंने बताया कि कैसे सालों की मेहनत और दोस्ती ने सनम बैंड को आज इस मुकाम तक पहुंचाया। इसके बाद चारों ने साथ मिलकर “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गाने की प्रस्तुति दी।

“लग जा गले” गाने से पहले सनम ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि हर किसी की जिंदगी में कोई ऐसा होता है, जिससे हम नाराज भी रहते हैं और प्यार भी बहुत करते हैं। नाराजगी में हम कई बार गलतियां कर बैठते हैं, इसलिए माफ करना सीखना बहुत जरूरी है।

2010 में बना था सनम बैंड

सनम (SANAM) एक भारतीय पॉप रॉक संगीत समूह है, जो मुम्बई में स्थित है। इस बैंड की स्थापना 2010 में हुई थी और इसके सदस्य हैं सनम पुरी (मुख्य आवाज), समर पुरी (गिटार और आवाज), वेंकट सुब्रामणियम (बैस गिटार और आवाज़), और केशव धनराज (ड्रम और आवाज़)।

सनम बैंड ने अपने करियर की शुरुआत क्लासिक बॉलीवुड गानों के कवर के साथ की थी, जो यूट्यूब पर बहुत लोकप्रिय हुए। सनम बैंड को यूट्यूब पर भारत के तीन सबसे लोकप्रिय चैनलों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं, जिनमें से एक है सोशल मीडिया समिट एंड अवार्ड्स में बेस्ट म्यूजिक कंटेंट क्रिएटर का अवार्ड।



Source link