रायसेन में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना – Raisen News

रायसेन में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:  बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना – Raisen News




रायसेन में 26 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं के कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पिछले दो दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के असर से शनिवार दोपहर से रायसेन में मौसम अचानक बदल गया। कोहरा छाने के साथ बर्फीली हवाएं चलीं। यही स्थिति रविवार को भी दिनभर बनी रही, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को मावठा गिरने से सर्दी और अधिक बढ़ेगी। किसानों का कहना है कि इस सीजन में अब तक मावठे की बारिश नहीं हुई है, जबकि मावठा गिरने से रबी सीजन की फसलों को काफी फायदा होगा।



Source link