Abhishek Sharma T20I Strike Rate: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार साबित कर रहे हैं कि क्यों उन्हें दुनिया का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज कहा जाता है. रविवार (25 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन बना दिए. चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इस मैच में बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 340.00 की करिश्माई स्ट्राइक रेट से खेलते हुए न्यूजीलैंड को बर्बाद किया.
अभिषेक शर्मा हर मैच में नया कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं. अब उनका अगला टारगेट शाहिद अफरीदी का वो रिकॉर्ड होगा, जिसपर पाकिस्तान के तमाम फैंस खूब गुमान करते हैं. पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल में 242 रन 250 से अधिक स्ट्राइक रेट से बनाए थे. उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अब बस कुछ दिन का मेहमान है.
अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे अफरीदी का घमंड
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हर मैच में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. उन्होंने अब तक T20I में 35 पारियां खेली हैं और 195.22 की स्ट्राइक रेट से 1267 रन बनाए हैं. इसमें से 241 रन उन्होंने 250+ स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इसका मतलब साफ है कि अभिषेक जल्द इस मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि अफरीदी ने 91 पारियों के दौरान ये उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, अभिषेक शर्मा सिर्फ 35 इनिंग में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के दहलीज पर हैं. हाल ही में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी के ODI में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड तहस-नहस किया था.
— BCCI (@BCCI) January 26, 2026
टी20I में 250+ स्ट्राइक रेट पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
242: शाहिद अफरीदी (91 पारियां)
241: अभिषेक शर्मा (35 पारियां)
240: हार्दिक पांड्या (98 पारियां)
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत
गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी के कारण कीवी टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन बना सकी. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई. संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया और पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ईशान किशन ने उसी ओवर में दो छक्के जड़कर सारा फोकस न्यूजीलैंड पर ट्रांसफर कर दिया. ईशान ने 13 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अभिषेक शर्मा (नाबाद 68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 57 रन) ने महज 10 ओवरों में ही भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma Vs Chris Gayle: 36 मैचों में किसका रिकॉर्ड बेहतर? जानें कौन है असली ‘यूनिवर्स बॉस’