विधायक ग्रेवाल ने राजगढ़ के 4 छात्रावासों का निरीक्षण किया: बच्चों से बात की, सफाई, रसोई और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया – Dhar News

विधायक ग्रेवाल ने राजगढ़ के 4 छात्रावासों का निरीक्षण किया:  बच्चों से बात की, सफाई, रसोई और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया – Dhar News




धार जिले के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने राजगढ़ नगर स्थित चार शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके रहने, खाने और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ग्रेवाल ने शासकीय जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास, शासकीय जनजाति जूनियर कन्या छात्रावास, शासकीय जनजाति जूनियर बालक छात्रावास और कन्या शिक्षा परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर, रसोई व्यवस्था, स्वच्छता और अध्ययन से जुड़ी सुविधाओं का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान विधायक ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक प्रकाश पंवार, पार्षद राजेश गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश सिंगार एवं भारत सिंगार, छात्रावासों के अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link