Last Updated:
Mohsin Naqvi insulted blunder on social media: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी की उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूरी दुनिया में मजाक बन रहा है. नकवी ने टी20 विश्व कप को लेकर पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ की एक मीटिंग हुई है. इस मीटिंग के बाद नकवी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में नकवी ने पीएम शहबाज शरीफ के साथ हुई बातचीत को साझा किया. नकवी ने एक्स पर लिखा, “पीएम शहबाज शरीफ ने निर्देश दिया है कि हम सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इसका समाधान करें. इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा.”
नकवी ने अपने इसी पोस्ट में एक ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण अब उनका खूब मजाक बन रहा है. दरअसल इस पोस्ट में नकवी ने शहबाज शरीफ की जगह पूर्व पीएम नवाज शरीफ का नाम लिख दिया. फिर क्या था सोशल मीडिया पर नकवी का ये पोस्ट पोस्ट आग की तरह फैल गया है और इस ब्लंडर के कारण पीसीबी चीफ की खूब फजीहत हो रही है.
Mohsin Naqvi
क्यों हुई है नकवी और शहबाज की मीटिंग?
आईसीसी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश विवाद पर पाकिस्तान भी अड़ंगा लगा रहा है. बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने वेन्यू को शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे ठुकरा दिया गया. वहीं पाकिस्तान बांग्लादेश के इस मांग का समर्थन कर रहा था. इस पूरे विवाद के कारण बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है. ऐसे में अब पाकिस्तान भी टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी दे रहा है. इसी मुद्दे को लेकर मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात हुई.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेजबान भारत और आईसीसी को घेरने के लिए पीसीबी एक और खास प्लानिंग करके बैठा रहा है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच का बायकॉट कर सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. ऐसे में अगर पाकिस्तान ये मैच नहीं खेलता है तो उसके सिर्फ दो अंक कटेंगे, लेकिन इससे आईसीसी को भारी वित्तिय नुकसान उठाना पड़ सकता है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें