संजू सैमसन के लिए बड़ी खुशखबरी! फेल होने के बावजूद अगले दोनों मैचों में मौका मिलना तय, ये है बड़ी वजह

संजू सैमसन के लिए बड़ी खुशखबरी! फेल होने के बावजूद अगले दोनों मैचों में मौका मिलना तय, ये है बड़ी वजह


IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा कायम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम चैंपियन की तरह खेल रही है. 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस प्रदर्शन से हेड कोच गौतम गंभीर निश्चित तौर से खुश होंगे, लेकिन संजू सैमसन का खराब फॉर्म एकमात्र चिंता का विषय है. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में भी संजू बुरी तरह फ्लॉप हुए. वो पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए. 

इस शृंखला में अभी तक तीन मैच हुए हैं और संजू सैमसन ने 10, 6 और 0 का स्कोर किया है. उनके लिए दिक्कत की बात ये है कि नंबर-3 पर ईशान किशन शानदार अंदाज में खेल रहे हैं. फैंस के मन में ये सवाल था कि अगर तिलक वर्मा वापसी कर लेते हैं तब प्लेइंग इलेवन से किसकी छुट्टी होगी? हालांकि, फिलहाल इस सवाल का जवाब मिल गया है.

बाकी बचे मैचों में भी नहीं खेलेंगे तिलक वर्मा

Add Zee News as a Preferred Source


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिलक वर्मा को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तिलक वर्मा के भारतीय टीम में वापसी की संभावना कम है. तिलक टी20 विश्व कप के वार्म-अप मैच से पहले मुंबई में टीम से जुड़ सकते हैं.

संजू सैमसन को दिखाना होगा दम

अगर बाकी बचे दो मैचों में तिलक वर्मा नहीं खेलते हैं और टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन पर भरोसा जताती है तो स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज को इस भरोसे पर खरा उतरना होगा. बता दें कि उन्हें शुभमन गिल जैसे धाकड़ बल्लेबाज की कुर्बानी देकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है. ऐसे में संजू सैमसन को किसी कीमत पर रन बनाने की जरूरत है. अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों मैचों में भी फ्लॉप होते हैं तो उन्हें पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

5 मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे भारत

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी के कारण कीवी टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन बना सकी. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई. संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया और पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ईशान किशन ने उसी ओवर में दो छक्के जड़कर सारा फोकस न्यूजीलैंड पर ट्रांसफर कर दिया. ईशान ने 13 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अभिषेक शर्मा (नाबाद 68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 57 रन) ने महज 10 ओवरों में ही भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें: खौफ हो तो ऐसा… अभिषेक शर्मा की आंधी में तबाह होने के बाद उनका बैट चेक करने लगे कीवी खिलाड़ी, VIDEO वायरल

 



Source link