संजू सैमसन से कहां हो रही बड़ी गलती? इसपर काम कर लिया तो गेंदबाजों की खैर नहीं! दिग्गज ने दी सलाह

संजू सैमसन से कहां हो रही बड़ी गलती? इसपर काम कर लिया तो गेंदबाजों की खैर नहीं! दिग्गज ने दी सलाह


संजू सैमसन से कहां हो रही बड़ी गलती? इसपर काम कर लिया तो गेंदबाजों की खैर नहीं! दिग्गज ने दी सलाह

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20I सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा कायम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम चैंपियन की तरह खेल रही है. 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस प्रदर्शन से हेड कोच गौतम गंभीर निश्चित तौर से खुश होंगे, लेकिन संजू सैमसन का खराब फॉर्म एकमात्र चिंता का विषय है. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में भी संजू बुरी तरह फ्लॉप हुए. वो पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए. 

इस शृंखला में अभी तक तीन मैच हुए हैं और संजू सैमसन ने 10, 6 और 0 का स्कोर किया है.  इसी बीच ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 76 रन की विस्फोटक पारी खेल टीम में अपनी जगह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मजबूत कर ली है. सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मुश्किल में आ गई है. लगातार तीन मैचों की असफलता ने उनकी निरंतरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मुश्किल में आ गई है. लगातार तीन मैचों की असफलता ने उनकी निरंतरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्व बल्लेबाज और कोच डब्ल्यूवी रमन ने भी उनकी कमजोरी को साफ शब्दों में समझाया. उनके मुताबिक, जब तक सैमसन गेंद की रफ्तार के हिसाब से अपने शॉट्स की स्पीड एडजस्ट नहीं करते, तब तक उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. यह समस्या नई नहीं है- पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी वह तेज गेंदबाजों का शिकार हुए थे.

उन्होंने कहा कि अब दबाव सिर्फ फॉर्म का नहीं, बल्कि मुकाबले का भी है. ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद इंटरनेशनल लेवल पर भी असर डाला है, जबकि तिलक वर्मा की वापसी के बाद चयन और मुश्किल हो गया है. अगर आने वाले मैचों में सैमसन का संघर्ष जारी रहता है, तो टीम मैनेजमेंट को विश्व कप से पहले कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है.

हालांकि, सैमसन के पक्ष में यह दलील भी है कि उनकी असफलताएं रोल की अनिश्चितता और लगातार बदलावों के बीच आई हैं. जैसा कमबैक सूर्यकुमार यादव ने किया था, भारत को उम्मीद होगी कि सैमसन भी वैसा ही जवाब देंगे. देखना होगा कि अगले दो मैचों में सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार, 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है कि तिलक वर्मा आगामी दोनों मैचों में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में संजू को मौका मिला तो उन्हें बड़ी पारी खेल खुद की जगह बचानी होगी.

 



Source link