सतना में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह सिविल लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। झंडा फहराने के बाद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने फूलों से सजी जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया। समारोह में आकर्षक मार्चपास्ट हुआ, जिसका नेतृत्व आरआई देविका सिंह ने किया। 73 स्कूलों के बच्चों ने की पीटी
परेड में कुल 13 प्लाटून शामिल रहीं, जिनमें जिला पुलिस की पुरुष और महिला प्लाटून, एसएएफ, होमगार्ड के साथ ही विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों की एनसीसी, स्काउट गाइड, एनएसएस और शौर्य दल शामिल थे। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण सामूहिक पीटी प्रदर्शन रहा। शहर के 73 स्कूलों के करीब 3650 बच्चों ने एक साथ पीटी कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित झांकियां निकाली गईं, जिनसे लोगों को सरकारी उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
Source link