Abhishek Sharma Vs Chris Gayle: 36 मैचों में किसका रिकॉर्ड बेहतर? जानें कौन है असली यूनिवर्स बॉस

Abhishek Sharma Vs Chris Gayle: 36 मैचों में किसका रिकॉर्ड बेहतर? जानें कौन है असली यूनिवर्स बॉस


Abhishek Sharma Vs Chris Gayle: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा इस समय बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि टी20 इंटरनेशनल में अभी तक लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से खेलने के बावजूद वो शायद की किसी मुकाबले में फ्लॉप होते हैं. अभिषेक के बारे में सिर्फ ये नहीं कहा जा सकता कि अपने दिन पर वो विरोधी टीम को तहस-नहस कर सकते हैं, बल्कि वो तो लगभग हर मुकाबले में विरोधी खेमे में हड़कंप मचा रहे हैं.

रविवार, 25 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो युवराज सिंह के बाद T20I में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 20 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अभिषेक फिलहाल जिस अंदाज में खेल रहे हैं, फैंस उनकी तुलना क्रिस गेल से कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि जब ‘यूनिवर्स बॉस’ अभिषेक इतने यानी 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे, तब उनका रिकॉर्ड कैसा था.

36 मैचों में कैसा था क्रिस गेल का रिकॉर्ड?

Add Zee News as a Preferred Source


क्रिस गेल ने 2006 में वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 10 रन बनाए थे. बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 36 T20I मैचों में 33.21 की औसत और 141.15 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1060 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक जड़ा था.

36 मैचों में अभिषेक शर्मा के आंकड़े

बात करें भारत के अभिषेक शर्मा की तो उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. पहले मुकाबले में वो शून्य पर पवेलियन लौट गए थे. अभिषेक ने अब तक खेले गए 36 मैचों में 38.39 की औसत और 195.22 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1267 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल है. इन 36 मैचों को ध्यान में रखकर तुलना करें तो अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी क्रिस गेल से आगे हैं. हालांकि, गेल ने सिर्फ टी20 नहीं बल्कि टेस्ट और ODI में भी कमाल किया और फिलहाल अभिषेक सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: उधर अभिषेक मचा रहे थे कोहराम, इधर जश्न में डूबीं काव्या मारन, पिता को गले लगाकर जो किया वो VIRAL है

 



Source link