IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक-सूर्या के तूफान के बीच जसप्रीत बुमराह का बड़ा कारनामा, युवराज जैसा कर दिखाया कमाल

IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक-सूर्या के तूफान के बीच जसप्रीत बुमराह का बड़ा कारनामा, युवराज जैसा कर दिखाया कमाल


IND vs NZ 3rd T20I: जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में मैच विनर हैं. उनके जैसा तेज गेंदबाज हर टीम चाहती है. यह खिलाड़ी जब-जब मैदान पर उतरता है, तब-तब कुछ खास करता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इस दिग्गज बॉलर ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के तूफान के बीच वो टीम इंडिया की जीत के हीरो बने और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके चलते पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है. आखिर बुमराह ने कौन सा कमाल किया, इसे जानने से पहले ये जानिए कि मुकाबले में वो भारत की जीत के हीरो कैसे बने.

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी. उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज बेबस नजर आए. बुमराह ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 3 विकेट झटके. उन्होंने तूफानी ओपनर टिम सिफर्ट को क्लीन बोल्ड किया, फिर कप्तान मिचेल सैंटनर को फंसाया और आखिर में काइल जैमीसन का शिकार भी किया. वो लगातार कीवी टीम को झटके देते रहे.

सूर्या-अभिषेक के तूफान के बीच छाए जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 153 रन पर रोक दिया. इसके बाद भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में चेज कर लिया. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जमकर तबाही मचाई. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रन ठोके, जबकि कप्तान सूर्या ने 26 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों के साथ 57 रन बनाए. हालांकि जीत के असली हीरो जसप्रीत बुमराह ही रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Add Zee News as a Preferred Source


युवराज सिंह की बराबरी की

जसप्रीत बुमराह ने गुवाहाटी में जीते गए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के दम पर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है. भारत के लिए युवराज सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 7 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था और अब बुमराह ने भी 7 बार यह कमाल कर दिखाया है. इस लिस्ट में टॉप पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली हैं, जिन्होंने 16-16 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है.

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

सूर्यकुमार यादव- 16

विराट कोहली- 16

रोहित शर्मा- 14

अक्षर पटेल- 8

जसप्रीत बुमराह- 7

युवराज सिंह- 7

ये भी पढ़ें:  जीत अब आदत बन गई है….Team India ने T20I में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखती रह गई ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान



Source link