WPL में पहला शतक… सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक, मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

WPL में पहला शतक… सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक, मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी


Womens Premier League First Century: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में मुंबई इंडियंस की दिग्गज खिलाड़ी नेट सीवर ब्रंट ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने सोमवार (26 जनवरी) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में 57 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाकर महारिकॉर्ड बना दिया. वह इस लीग में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. इसके अलावा उन्होंने मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

ब्रंट ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

सीवर ब्रंट तीन अलग डब्ल्यूपीएल सीजन में 300 रन के आंकड़े को छूने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने साल 2023 में 10 मैच खेले, जिसमें 66.40 की औसत के साथ 332 रन बनाए थे. वहीं, आईपीएल 2025 में वह 10 मुकाबलों में 523 रन के साथ सीजन की टॉप बल्लेबाज रहीं. 2026 में ब्रंट ने 4, 70, 65, 15 , 65* और 100* रन की पारी खेलते हुए 79.75 की औसत से 319 रन बना लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 154.85 का रहा.

Add Zee News as a Preferred Source


99 पर आउट हुई थीं ये खिलाड़ी

दाएं हाथ की 33 वर्षीय बल्लेबाज ब्रंट ने आरसीबी के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में 57 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 100 रन बनाए. इस पारी में 1 छक्का और 16 चौके शामिल रहे. साल 2025 में यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए जॉर्जिया वोल ने आरसीबी के विरुद्ध 99* रन की पारी खेली थी. वहीं, साल 2023 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए सोफी डिवाइन गुजरात जायंट्स के खिलाफ 99 रन पर आउट हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Explained: बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान की नौटंकी… भारत से मैच पर ‘ग्रहण’, पीसीबी के सामने 5 ऑप्शन

मैथ्यूज और ब्रंट ने मचाई तबाही

ब्रंट लीग में सर्वाधिक रन (1346) और सर्वाधिक अर्धशतक (12) लगाने वाली खिलाड़ी हैं. वह डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों (5) में शामिल रहने वाली बल्लेबाज भी हैं.  सोमवार को बीसीए स्टेडियम में ब्रंट की तूफानी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए. टीम ने 16 के स्कोर पर सजीवन सजना (7) का विकेट गंवा दिया था. यहां से ब्रंट ने हेली मैथ्यूज के साथ 73 गेंदों में 131 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. मैथ्यूज 39 गेंदों में 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े. आरसीबी की तरफ से लॉरेन बेल ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान ने बढ़ाया सस्पेंस… नकवी की शरीफ के साथ ‘नौटंकी’, कब लेगा अंतिम फैसला?

आरसीबी को जीत नहीं दिला पाई ऋचा

200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. उसके लिए ऋचा घोष ने 50 गेंद पर नाबाद 90 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाईं. ऋचा ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. नादिक डी क्लर्क ने 28, ग्रेस हैरिस ने 15 और अरुंधति रेड्डी ने 14 रन बनाए.



Source link