इंदौर में 27 जनवरी से 1 फरवरी तक यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस USICON-2026 का आयोजन रखा गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी, सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से डेवलप यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें देश-विदेश के 2 हजार से अधिक यूरोलॉजिस्ट, सर्जन्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स भाग लेंगे। करीब 100 अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, तुर्की, सिंगापुर, मलेशिया और यूरोप के विभिन्न देशों से इंदौर पहुंचेंगे। कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका और नेपाल सहित कई पड़ोसी देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही देशभर से 300 से अधिक राष्ट्रीय फैकल्टी और 950 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां (पेपर, वीडियो और पोस्टर) प्रस्तुत की जाएंगी। USICON 2026 की सबसे बड़ी खासियत लाइव सर्जरी टेलीकास्ट होगी, जिसकी वापसी लगभग 10 वर्षों बाद हो रही है। डॉ. आरके लाहोटी (पैट्रन, यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंदौर) ने बताया कि USICON 2026 इंदौर के लिए गर्व का विषय है और यह सम्मेलन युवा डॉक्टरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सीख देगा। डॉ. संजय शिंदे (चेयरमैन, ऑर्गनाइजिंग कमेटी) ने बताया कि लाइव सर्जरी, रोबोटिक तकनीक और AI आधारित सेशन होंगे। पहले दिन भारत के तीन प्रमुख चिकित्सा केंद्रों से 9–10 जटिल सर्जरी लाइव प्रसारित की जाएंगी। दूसरे दिन अमेरिका से लाइव सर्जिकल ट्रांसमिशन सीधे इंदौर में दिखाया जाएगा वैज्ञानिक सत्रों में रोबोटिक सर्जरी, लेप्रोस्कोपी, लेजर तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य की यूरोलॉजी पर विशेष चर्चा होगी। 27 जनवरी से 1 फरवरी तक के कार्यक्रम। USICON 2026 केवल ऐकेडेमिक कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि ‘Urolympics’ के रूप में खेल और फिटनेस के रूप में होगी। क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज, कैरम, साइक्लिंग और मैराथन जैसी गतिविधियां डॉक्टरों के बीच ऊर्जा और सौहार्द का माहौल बनाएंगी। डॉ. सुशील भाटिया (सेक्रेटरी, डॉ. रवि नागर और डॉ. नितेश पाटीदार) ने बताया कि 950 से अधिक वैज्ञानिक प्रेजेंटेशन होंगे। USICON-2026 एक बेंचमार्क बनेगा। मालवा की संस्कृति और इंदौर के स्वाद का अनुभव मेहमानों को मालवा की सांस्कृतिक विरासत, उज्जैन-ओंकारेश्वर-मांडू-महेश्वर पर्यटन, इंदौरी पोहा-जलेबी और सराफा बाजार के स्वाद से रूबरू कराया जाएगा। भव्य सांस्कृतिक संध्या और बैंक्वेट कार्यक्रम आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।
Source link