ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास


Last Updated:

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही इस वर्ल्ड चैंपियन के 17 साल का करियर खत्म हो गया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सफलता, घरेलू खिताब और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में हिस्सा लिया. ऑस्ट्रेलिया की 2021 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रिचर्डसन बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक के रूप में खेल को अलविदा कहा. 15 BBL सीजन में उन्होंने 142 विकेट लिए, जिससे वह प्रतियोगिता के ऑल-टाइम पुरुष विकेट लेने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं.

अपने BBL करियर के दौरान रिचर्डसन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए खेला और हर क्लब में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. घरेलू स्तर पर उन्होंने BBL|08 में रेनेगेड्स की चैंपियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाई. मेलबर्न में उनका समय खास रहा, जहां उन्होंने 80 मैचों में 104 विकेट लिए, जिससे वह रेनेगेड्स के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पुरुष गेंदबाज बन गए.



Source link