ग्वालियर में कांग्रेस नेता रामकुमार पाराशर के घर आधी रात को बदमाशों ने उत्पाद मचाया है। बदमाशों ने कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से 20 तोला सोना, 315 बोर की लाइसेंसी राइफल व अन्य सामान लूट ले गए। घटना सोमवार-मंगलवार रात 2:45 से 3:20 बजे के बीच गोकुलधाम सोसाइटी सिरोल की है। बदमाशों ने रामकुमार के बेटा-बहू को दूसरी मंजिल पर उनके कमरों में ही बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। पीड़ित कांग्रेस नेता के अनुसार बदमाशों की संख्या 5 से 6 थी। वहीं पुलिस ने मामले को चोरी का मानकर मंगलवार देर रात FIR दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज में भी तीन बदमाश घर के अंदर आते-जाते नजर आ रहे हैं। ग्वालियर के शिरोल थाना स्थित आगरा झांसी बाईपास पर पोस्ट टाउनशिप गोकुलधाम सोसायटी निवासी रामकुमार पाराशर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। सोमवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। आधी रात 2.45 बजे के लगभग कुछ नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने सबसे पहले दूसरी मंदिर पर सो रहे उनके बेटा-बहू को बाहर से कुंडी लगाकर लॉक कर दिया।
इसके बाद बदमाश रामकुमार के रूम में पहुंचे और उनको पत्नी समेत बंधक बनाकर हत्या करने की धमकी देकर अलमारी में रखे 20 तोला सोने की जेवर, 315 बोर की लाइसेंसी राइफल अन्य सामान लूटकर दीवार फांदकर भाग गए। कांग्रेस नेता ने पीछा किया तो चलाई गोली
वारदात के बाद जब कांग्रेस नेता व उनके परिवार ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पहले धमकी दी और उसके बाद दो फायर किए। जिससे परिजन डर गए और इसी बीच बदमाश भाग निकले। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 सेवा पर कॉल किया। लूटपाट के बाद बदमाश सोसाइटी से सटे खेत में कूदकर भागे हैं, जहां सर्चिंग के दौरान पुलिस को कुछ चाबी और मंकी मास्क मिले हैं। CCTV फुटेज में नजर आए नकाबपोश बदमाश
वारदात के बाद जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले हैं, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश घर के अंदर जाते कुंडी को काटते नजर आ रहे हैं। फुटेज में बदमाश जिस तरह जा रहे हैं। ठीक उसी तरह आते नजर आ रहे हैं। सभी फुटेज में बदमाशों की संख्या तीन ही नजर आ रही है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों की संख्या 5 से 6 बताई है। पूरे गहने ले गए बदमाश
पीड़ित रामकुमार शर्मा ने बताया है कि नवंबर 2025 में उनके बेटे की शादी हुई है। शादी का पूरा जेवरात उनके पास ही रखे थे। नकाबपोश बदमाश सारे गहने लूट ले गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। एएसपी विदिता डागर का कहना है- प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। फरियादी की शिकायत पर मामला जांच में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… व्यापारी से लूट का खुलासा, पंचर वाला निकला मास्टर माइंड ग्वालियर में छह दिन पहले हुई स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी से कैश, मोबाइल लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से गैंग को ट्रैस कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे व्यवसायी के अलावा आईजी ऑफिस में पदस्थ सिपाही सहित कुल तीन लूट का खुलासा हुआ है। लूट का मास्टर माइंड एक पंचर दुकान चलाने वाला निकला है। जिसका घटना से पांच दिन पहले व्यापारी से झगड़ा हुआ था।पूरी खबर पढ़ें
Source link