टी20 विश्वकप में जसप्रीत बुमराह ये रिकॉर्ड जो शायद ही कभी टूटे, जानें क्या है

टी20 विश्वकप में जसप्रीत बुमराह ये रिकॉर्ड जो शायद ही कभी टूटे, जानें क्या है


Last Updated:

Jasprit Bumrah T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया चैंपियन भी बनी, जिसमें जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. बुमराह ने टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए कुल 15 विकेट अपने नाम किए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया, जो शायद ही कभी टूट पाए.

टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है. टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया था. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी. इस गेंदबाजी के साथ ही बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.

दरअसल, जसप्रीत बुमराह का ये रिकॉर्ड उनकी गेंदबाजी में नहीं, बल्लेबाजी में बना है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में बुमराह टीम इंडिया के लिए कुल 8 मैचों में मैदान पर उतरे थे, जिसमें से उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला था. इस मैच में बुमराह गोल्ड डक हो गए यानी पहली गेंद का सामना करते ही वह आउट हो गए. इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट के और किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया.

बिना कोई रन बनाए बने प्लेयर ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. वहीं बल्लेबाजी में उनके खाते में एक भी रन नहीं था. इस तरह बुमराह टी20 विश्व कप इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जो टूर्मामेंट में बिना कोई रन बनाए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. हालांकि, बल्लेबाजी से इतर उन्होंने गेंदबाजी में खूब तबाही मचाई, जिसके कारण भारतीय टीम चैंपियन बनी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

टी20 विश्वकप में जसप्रीत बुमराह ये रिकॉर्ड जो शायद ही कभी टूटे, जानें क्या है



Source link