बुरहानपुर जिले में मंगलवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम करीब 6:30 बजे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। बुरहानपुर शहर सहित जिले के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। शाम 7 बजे तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमझिम का दौर जारी रहा। नेपाननगर, डाभियाखेड़ा, नावरा और निंबोला जैसे क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखा गया। निंबोला में शाम 6:15 बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण वहां भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम बदलने से पहले जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वास्तविक जानकारी कल (बुधवार) तक सामने आ सकेगी।
Source link