लाचार बुजुर्ग महिला का सहारा बना हम्माल: आधार कार्ड अपडेट कराने ठेले पर बैठाकर 3 किमी से सेंटर लाया; 6 महीने से बंद था राशन – narmadapuram (hoshangabad) News

लाचार बुजुर्ग महिला का सहारा बना हम्माल:  आधार कार्ड अपडेट कराने ठेले पर बैठाकर 3 किमी से सेंटर लाया; 6 महीने से बंद था राशन – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के ग्वालटोली संजयनगर वार्ड नंबर 33 में मंगलवार को इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। यहां पैर से चलने में लाचार 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से राशन मिलना बंद हो गया था। उनके पास ऑटो के पैसे नहीं थे, इसलिए पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र चांदानी नामक हम्माल अपना काम छोड़कर उन्हें हाथ ठेले पर बैठाकर कलेक्ट्रेट स्थित आधार केंद्र ले गया। वहां केंद्र संचालक ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर कुर्सी पर बैठाया और प्रक्रिया पूरी की। आधार अपडेट होने के बाद बुजुर्ग महिला ने हाथ जोड़कर सबका धन्यवाद किया। जितेंद्र चांदानी ने बताया कि मेरे घर के सामने ही 70 साल की बुजुर्ग महिला जानकी बाई रैकवार रहती हैं। उनका कोई भी सहारा नहीं है और वे अकेली ही रहती हैं। पैर से चल पाने में लाचार होने के कारण वे आधार कार्ड अपडेट करवाने नहीं आ पा रही थीं। ऑटो से लाने-ले जाने में 200-300 रुपए खर्च होते। जितेंद्र ने कहा, “हम गरीब व्यक्ति हैं, इसीलिए मैंने अपना काम छोड़ उनकी मदद करते हुए अपने ठेले पर बैठाकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आधार कार्ड केंद्र लाया।” केंद्र संचालक ने गोद में उठाकर कुर्सी पर बैठाया हम्माल जितेंद्र बुजुर्ग को ठेले पर रखकर करीब 3 मिनट की दूरी तय कर आधार कार्ड केंद्र पहुंचे। वहां केंद्र के रितेश चौरे ने बुजुर्ग महिला को उठाकर अंदर कुर्सी पर बैठाया और उनका आधार कार्ड अपडेट कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम्माल जितेंद्र वापस बुजुर्ग महिला को ठेले पर बैठाकर उनके घर ग्वालटोली संजयनगर छोड़ने गए। 6 महीने से परेशान थी बुजुर्ग बुजुर्ग महिला जानकी बाई ने बताया, “आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से गल्ला (राशन) मिलना बंद हो गया है। आधार कार्ड अपडेट और EKYC कराने का कहा जा रहा था। 6 महीने से मैं परेशान थी।” आधार कार्ड अपडेट होने पर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान छा गई।



Source link