Abhishek Sharma Team India: भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कम ही समय में अपना नाम दुनिया के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है. दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 में अभिषेक ने कई रिकॉर्ड तोड़े. 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 28 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को सिर्फ 10 ओवर में जीत दिलाई. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.
अभिषेक को बताया सबसे शानदार
हाल के दिनों में अभिषेक दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं. इससे भारत की बैटिंग लाइनअप और भी मजबूत हो गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने अभिषेक की तारीफ की और उन्हें टी20 क्रिकेट के लिए एकदम सही बल्लेबाज बताया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मांजरेकर ने कहा, ”ठीक है, मैं अभिषेक शर्मा के बारे में बात करना चाहता हूं. क्या शानदार खिलाड़ी और क्या शानदार टी20 टैलेंट है. यह वास्तव में बहुत दिलचस्प बात है जब आप अभिषेक शर्मा की तकनीक को देखते हैं और फिर उनकी तुलना, आप जानते हैं, टेस्ट क्रिकेट तकनीक और टी20 क्रिकेट तकनीक से करते हैं.”
ये भी पढ़ें: Explained: ICC के गली की हड्डी बना पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया तो क्या होगा?
अभिषेक को बताया निस्वार्थ
मांजरेकर ने आगे कहा, ”अब टी20 क्रिकेट में तकनीक की बात करें तो अभिषेक शर्मा एकदम सही मॉडल हैं. अब अगर आप टी20 क्रिकेट में ऐसा करते हैं, तो आप खत्म हो जाएंगे. आपका स्ट्राइक रेट 20 होगा.” उन्होंने युवा बल्लेबाज की ‘निस्वार्थ’ होने और टीम के लिए खेलने के लिए भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ”उनकी एक और अच्छी बात यह है कि वह बहुत निस्वार्थ हैं. जब आप टी20 इंटरनेशनल में उनके शतकों को देखते हैं, तो उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा होता है. वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो सिर्फ इसलिए धीमे हो जाएंगे क्योंकि वह 90 के दशक में हैं.”
ये भी पढ़ें: Explained: मयंक अग्रवाल पर देवदत्त पडिक्कल कैसे पड़े भारी? फॉर्म, हार या कुछ और… कप्तानी में बदलाव की गजब कहानी
आउट होने से नहीं डरते: मांजरेकर
मांजरेकर ने कहा, ”उन्हें (अभिषेक) आउट होने की भी परवाह नहीं है, जो टी20 क्रिकेट में एक बहुत अच्छी खूबी है. आउट होने से नहीं डरते. इसलिए पहली गेंद पर ही वह रिस्क लेंगे और छक्का मारने की कोशिश करेंगे. ऐसे बल्लेबाज बहुत खतरनाक होते हैं. वे नहीं जो बाउंड्री मारकर अपनी पारी को लंबा खींचने की कोशिश करते हैं. तो यह ऐसा खिलाड़ी है जो हर गेंद पर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता है.”