शहडोल के जिम में अश्लील गाना बजाने पर विवाद: CCTV में फुटेज में दिखे युवक पर डम्बल से हमला करते बदमाश, युवती से झूमाझटकी – Shahdol News

शहडोल के जिम में अश्लील गाना बजाने पर विवाद:  CCTV में फुटेज में दिखे युवक पर डम्बल से हमला करते बदमाश, युवती से झूमाझटकी – Shahdol News




शहडोल के बुढार रोड स्थित एक जिम में सोमवार शाम गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 11 बजे की है, जिसमें ऋषि मिश्रा नामक युवक पर डम्बल से हमला किया गया। यह पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। तेज आवाज में बजा रहे थे अश्लील गाने पुलिस के अनुसार, जिम में कुछ युवक तेज आवाज में अश्लील गाने चला रहे थे। इसी दौरान, जिम में कसरत कर रही एक युवती ने गाने बदलने या आवाज धीमी करने का अनुरोध किया। युवकों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। युवती के साथ मौजूद ऋषि मिश्रा ने भी शालीनता से यही अनुरोध दोहराया, जिससे आरोपी युवक भड़क गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एकजुट होकर ऋषि मिश्रा पर हमला कर दिया और मारपीट की। हमलावरों ने डम्बल से ऋषि के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती ने की बीच बचाव की कोशिश घटना के दौरान युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। घायल ऋषि मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 6 युवकों पर केस दर्ज उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 6 युवकों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link