4 बीघे में टमाटर की खेती कर कमाए 12.50 लाख, शिवपुरी के इस किसान की दूर-दूर तक चर्चा, बताया तरीका

4 बीघे में टमाटर की खेती कर कमाए 12.50 लाख, शिवपुरी के इस किसान की दूर-दूर तक चर्चा, बताया तरीका


Last Updated:

Farmer Success Story: शिवपुरी के एक किसान की कहानी इन दिनों दूसरे किसानों की जुबां पर चढ़ी हुई है. टमाटर की खेती करने वाले तो उस किसान की बात जरूर करते हैं. क्योंकि, इस किसान ने 4 बीघा जमीन में टमाटर की खेती कर साढ़े 12 लाख की कमाई की है. जानें कैसे…

Shivpuri News: मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला खेती-किसानी के लिए जाना जाता है. अब यहां के किसान खेती के परंपरागत तरीकों को छोड़कर नई तकनीक अपनाकर शानदार मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसी ही एक किसान की कहानी दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हुई है. बेटरा गांव के उन्नतशील किसान करण सिंह धाकड़ ने केवल चार बीघा जमीन में टमाटर की खेती कर 12.50 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर सबको चौंका दिया है.

पुरानी पद्धति से होती थी परेशानी
करण सिंह बताते हैं, पहले वह भी टमाटर की खेती पारंपरिक तरीके से करते थे. टमाटर की बेल जमीन पर फैल जाती थी, जिससे फल मिट्टी के संपर्क में रहते थे. ज्यादा पानी या बारिश होने पर टमाटर जल्दी सड़ जाते थे. इससे उत्पादन घट जाता था और बाजार में सही दाम भी नहीं मिल पाता था. मेहनत ज्यादा होती थी, लेकिन मुनाफा बहुत कम रहता था.

नई तकनीक ने बदली किस्मत
कम आमदनी से परेशान होकर करण सिंह ने खेती में बदलाव का फैसला किया. उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से सलाह ली और नई तकनीक को अपनाया. सबसे पहले खेत में एडवांस मल्चिंग करवाई गई. इसके बाद क्रॉप सपोर्ट सिस्टम लगाया गया, जिसमें तार और खंभों के सहारे टमाटर की बेल को ऊपर चढ़ाया गया. इससे टमाटर जमीन को नहीं छूते और सड़ने की समस्या खत्म हो गई. साथ ही पाले का खतरा भी काफी हद तक कम हो गया.

उत्पादन बढ़ा, खर्च घटा
नई तकनीक का असर साफ दिखा. टमाटर की क्वालिटी बेहतर हुई, फल आकार में बड़े और वजनदार निकले. मल्चिंग की वजह से खेत में नमी बनी रही, खरपतवार कम उगे और सिंचाई की जरूरत भी घट गई. पहले जहां बार-बार पानी देना पड़ता था, अब कम सिंचाई में ही फसल अच्छी हो रही है.

बाजार में मिले अच्छे दाम
चार बीघा जमीन में की गई इस आधुनिक खेती से टमाटर की पैदावार जबरदस्त हुई. बाजार में अच्छी क्वालिटी के टमाटर की मांग ज्यादा होने के कारण करण सिंह को बेहतर दाम मिले. पूरे सीजन में लगातार आवक बनी रही और कुल मिलाकर 12.50 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम हुई. खर्च निकालने के बाद भी उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिला.

किसानों के लिए प्रेरणा
करण सिंह का कहना है कि अगर किसान समय के साथ खेती का तरीका बदलें और नई तकनीक अपनाएं, तो कम जमीन में भी अच्छी कमाई संभव है. उनकी यह कहानी आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी है. शिवपुरी के इस किसान ने साबित कर दिया है कि सही सोच, सही तकनीक और मेहनत से किसानी भी लाखों की कमाई दे सकती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

4 बीघे में टमाटर की खेती कर कमाए 12.50 लाख, इस किसान की दूर-दूर तक चर्चा



Source link