Union Budget: ‘देश का बजट ऐसा हो… कि हमारे किचन का बजट न बिगड़े’, जानें उज्जैन वासियों को कैसी उम्मीदें

Union Budget: ‘देश का बजट ऐसा हो… कि हमारे किचन का बजट न बिगड़े’, जानें उज्जैन वासियों को कैसी उम्मीदें


Last Updated:

Union Budget 2026 Public Opinion: 1 फरवरी 2026 को देश का आम बजट आने वाला है. इसको लेकर पूरे देश में चर्चा का दौर शुरू हो चुका है. लोग कयास और उम्मीदें लगा रहे हैं. वहीं, उज्जैन के लोगों ने भी अपने मन की बात शेयर की है. जानें क्या कहा…

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं. बजट को लेकर देशभर में चर्चा शुरू हो चुकी है. पिछले बजट में सरकार ने नए टैक्स रिजीम के तहत बड़ी राहत दी थी, जिसमें 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री कर दिया गया था. इसी वजह से इस बार बजट 2026 में बहुत बड़े और चौंकाने वाले ऐलानों की संभावना कम मानी जा रही है. हालांकि, आम जनता को उम्मीद है कि सरकार मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम राहत जरूर देगी. बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्च के बीच टैक्स में थोड़ी और छूट या किसी तरह की सहूलियत मिलने की आस लोगों को है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस बार बड़े बदलाव की जगह छोटे और संतुलित सुधार देखने को मिल सकते हैं.

बस किचन का बजट न बिगड़े 
वहीं, उज्जैन की जनता को भी नए बजट से ढेरों उम्मीदें हैं. खासकर गृहणियां बढ़ती महंगाई से राहत चाहती हैं. गृहणी जया नें कहा, लगातार रसोई की चीजे महंगी होती जा रही हैं. इससे हम जैसी मिडिल क्लास गृहणियों को घर का खर्च चलाने में काफी मशक्त करनी पड़ती है. किसी पर्व या त्योहार पर किचन संभालने में घर का बजट गड़बड़ हो जाता है. हम यही चाहते हैं कि सबसे ज्यादा किचन मे उपयोग होने वाले तेल, मसाले, साग-सब्जी के साथ गैस सिलेंडर मुख्य रूप से सस्ते हों. इससे महंगाई की दर कम हो सके. घर खर्च आसानी से चल सके. आने वाला जो बजट है, उसमें इस पर सरकार को मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए.

पेट्रोल, दवा की कीमतें सस्ती करे सरकार
वहीं दीपेश बेंडवाल का कहना है, रोजाना ऑफिस बाइक से जाना पड़ता है. नए बजट में अगर पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो तो आवगमन में बहुत आसानी होगी. साथ ही ट्रांसपोर्ट पर खर्च बढ़ता जा रहा है. उसमें भी राहत मिलेगी. क्योंकि पेट्रोल की बढ़ती कीमत से लगातार जीवन  प्रभावित हो रहा है. इसी तरह दर्शन सिंह चौहान ने बताया, लगातार महंगाई बढ़ रही है. रोजमर्रा की चीजें जैसे दवा मुख्य रूप महंगी होती जा रही है. कीमतों में उछाल आ रहा है. सरकार को सबसे पहले इस ओर ध्यान देना चाहिए. अभी जो बजट आ रहा, उसमें गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती हों तो लोगों को बहुत राहत मिलेगी.

सरकारी योजनाओं के मोर्चे पर भी आम बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. खासतौर पर हेल्थकेयर सेक्टर पर सरकार का फोकस रहने की संभावना है. बढ़ते मेडिकल खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, अस्पतालों और प्रिवेंटिव केयर पर जोर देने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन किया जा सकता है. इससे आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. इसके अलावा रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस सेक्टर पर भी सरकार का विशेष ध्यान रहने की उम्मीद है. बजट 2026 को लेकर उज्जैन सहित पूरे देश ने विचार और उम्मीदें साझा करना शुरू कर दिया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Union Budget: ‘बजट ऐसा हो… कि हमारे किचन का बजट न बिगड़े’, जानें उम्मीदें



Source link