अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र (वार्ड नंबर 8, पसान) में बुधवार शाम एक नवजात बालक का मृत भ्रूण मिला। भ्रूण की उम्र 6 से 7 महीने बताई जा रही है। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बुधवार शाम करीब 5 बजे महिलाएं शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लौटते समय तुला पनिका के खेत में भ्रूण पड़ा दिखा। महिलाओं ने स्थानीय निवासी छोटू चौधरी को जानकारी दी। इसके बाद भालूमाडा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कार्रवाई और जांच थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि धारा 194 (BNSS) के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार शाम अंधेरा होने के कारण ज्यादा सबूत नहीं मिल सके। गुरुवार सुबह पुलिस टीम फिर से घटनास्थल पर जाकर पूछताछ करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भ्रूण की सही उम्र और मौत की वजह साफ होगी। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है कि भ्रूण खेत तक कैसे पहुँचा।
Source link