जब धोनी पर चढ़ा था अरिजीत सिंह के गाने का नशा, सिंगर ने बीच मैदान पर छुए थे माही के पैर, वायरल हुआ VIDEO

जब धोनी पर चढ़ा था अरिजीत सिंह के गाने का नशा, सिंगर ने बीच मैदान पर छुए थे माही के पैर, वायरल हुआ VIDEO


Arijit Singh Retirement: ‘नजरों के सामने मैं… आता नहीं तुम्हारे, मगर रहते हो… हर पल, मंजर में तुम हमारे.’ जी हां, दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह के करोड़ों फैंस अभी यही कहना चाहते होंगे. भले ही ये फैंस अरिजीत से नहीं मिले हैं, लेकिन उनके गाने का जादू ऐसा है कि बिना उसको सुने शायद ही कोई दिन गुजरता होगा. उन तमाम लोगों का दिल तोड़ते हुए अरिजीत सिंह ने कह दिया है- ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.’

रोमांटिक गाने के किंग और आशिकों के सबसे चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार, 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए करोड़ों दिलों को तोड़ दिया. उन्होंने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया. उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मानो तूफान आ गया. इस बीच उनका एक पुराना वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जब वो आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में सुरों का जादू छेड़ रहे थे.

अरिजीत सिंह के गाने पर थिरके थे धोनी

Add Zee News as a Preferred Source


ये आइकॉनिक लम्हा आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिला था. अरिजीत सिंह अपने सुरों के जादू से महफिल लूट रहे थे, तभी कैमरे का फोकस चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार एमएस धोनी पर गया. अरिजीत ने जब गाया, ‘ओ देवा…देवा, ओ देवा, नमहो नमः.’ तो फैंस की धड़कने थम गई. उनके इस गाने पर ड्रेसिंग रूम में बैठे एमएस धोनी भी थिरकने पर मजबूर हो गए थे

 

अरिजीत सिंह ने छुए थे धोनी के पैर

अरिजीत सिंह सिर्फ अपनी गायिकी नहीं, बल्कि अलग अंदाज की वजह से भी करोड़ों दिलों के धड़कन हैं. इसी ओपनिंग सेरेमनी में जब स्टेज पर उनकी मुलाकात महान कप्तान एमएस धोनी से हुई तो खुद इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद अरिजीत माही के सामने फैन बन गए और कदमों में झुककर धोनी के पैर छुए. ये लम्हा आइकॉनिक था. ये तब भी वायरल हुआ था और अब जब अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ने का फैसला किया है तो उनकी सादगी और सरलता क दिखाने के लिए फैंस इस वीडियो को दोबारा वायरल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गंभीर के लिए टेंशन बना संजू सैमसन का फॉर्म, चौथे T20I में प्लेइंग XI से हो जाएंगे बाहर? कोच ने दिया बड़ा हिंट

 





Source link