झाबुआ के मखोड़ फलिए में अधिकारियों का दौरा: ग्रामीणों को जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी, पंचायत करेगी नलकूप खनन – Jhabua News

झाबुआ के मखोड़ फलिए में अधिकारियों का दौरा:  ग्रामीणों को जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी, पंचायत करेगी नलकूप खनन – Jhabua News




झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत कुम्भाखेड़ी के मखोड़ फलिए में मूलभूत सुविधाओं की कमी के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को जनपद पंचायत की टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने बुधवार को ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याओं को देखते हुए जल्द ही स्वच्छ पानी और सड़क की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बता दें कि, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। बोरिंग कर हैंडपंप लगाया जाएगा निरीक्षण के लिए पहुंचे सहायक यंत्री सरदारसिंह भाभर और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दलसिंह मुणियां ने पाया कि ग्रामीण आज भी पीने के पानी के लिए पुराने कुएं पर निर्भर हैं। जल संकट की इस स्थिति को देखते हुए सहायक यंत्री ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए हैं कि यहां तुरंत बोरिंग (नलकूप खनन) कराई जाए और हैंडपंप लगाया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। सड़क-बिजली के लिए भी शुरू हुई पहल पेयजल के अलावा फलिए के लोगों ने बिजली और सड़क की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। सरपंच ने बताया कि बिजली के लिए पहले भी आवेदन दिए जा चुके हैं, जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, फलिए से मुख्य गांव तक जाने वाली 2 किलोमीटर की कच्ची सड़क को पक्की बनाने के लिए पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सड़क निर्माण का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी बोले- जल्द शुरू होंगे विकास कार्य सहायक यंत्री सरदारसिंह भाभर ने बताया कि वे जमीनी हकीकत जानने के लिए यहां पहुंचे थे। निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही है, जिससे विकास कार्यों को बजट मिल सके। गांव में प्रशासनिक अधिकारियों को देख ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि अब उनकी समस्याएं जल्द हल होंगी। यह खबर भी पढ़ें… झाबुआ का मखोड़ फलिया 35 साल से विकास से वंचित:ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं तक नहीं देश में गणतंत्र दिवस समारोह के बीच, झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत कुम्भाखेड़ी के वार्ड नंबर 2 स्थित ‘मखोड़ फलिया’ में बुनियादी सुविधाओं का अभाव सामने आया है। यहाँ के 14 परिवार पिछले 35 वर्षों से विकास से वंचित हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link