Abhishek Sharma Records: टीम इंडिया के ‘सिक्स हीटिंग मशीन’ अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने महज 14 गेंद पर अर्धशतक भी ठोका. अभिषेक शर्मा अब भारत की तरफ से T20I में दूसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर उनके ‘गुरु’ और पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 12 गेंदों पर ये कारनामा किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले चौथे मुकाबले में अभिषेक एक और करिश्मा कर सकते हैं.
T20I में एक और धमाकेदार पारी खेलते ही अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के साथ-साथ उनके पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गुरूर चकनाचूर कर देंगे. जी हां, अभिषेक ने पिछले मुकाबले मे 340.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 68 रन बनाए थे. इसलिए ये कोई हैरानी की बात नहीं होगी कि वो विशाखापत्तनम में भी 250+ स्ट्राइक रेट से खेले. अगर ऐसा होता है तो वो अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
अभिषेक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का प्रचंड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा हर मैच में नया कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं. अब उनका अगला टारगेट शाहिद अफरीदी का वो रिकॉर्ड होगा, जिसपर पाकिस्तान के तमाम फैंस खूब गुमान करते हैं. पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल में 242 रन 250 से अधिक स्ट्राइक रेट से बनाए थे. उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अब बस कुछ दिन का मेहमान है.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हर मैच में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. उन्होंने अब तक T20I में 35 पारियां खेली हैं और 195.22 की स्ट्राइक रेट से 1267 रन बनाए हैं. इसमें से 241 रन उन्होंने 250+ स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इसका मतलब साफ है कि अभिषेक जल्द इस मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे. दिलचस्प बात ये है कि अफरीदी ने 91 पारियों के दौरान ये उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, अभिषेक शर्मा सिर्फ 35 इनिंग में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के दहलीज पर हैं.
टी20I में 250+ स्ट्राइक रेट पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
242: शाहिद अफरीदी (91 पारियां)
241: अभिषेक शर्मा (35 पारियां)
240: हार्दिक पांड्या (98 पारियां)
ये भी पढ़ें: जब धोनी पर चढ़ा था अरिजीत सिंह के गाने का नशा, सिंगर ने बीच मैदान पर छुए थे माही के पैर, वायरल हुआ VIDEO