मुरैना में एमएसरोड एसपी बंगले के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कार में पथराव कर तोड़फोड़ की जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट और पथराव को सूचना एसपी बंगले से कोतवाली पुलिस को पहुंची। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बंगले के सामने मारपीट कोतवाली थाना के एमएस रोड स्थित मुरैना एसपी बंगले के सामने मंगलवार देर रात करीब 9:30 बजे खंडोली और सिहोरी गांव के रहने वाले लवकुश सिकरवार व कृष्णा सिकरवार के बीच गली गलौच और मारपीट हो गई । दोनों के बीच चार महीने पहले भी विवाद हुआ था। मारपीट के बाद कृष्णा सिकरवार ने अपने साथियों के साथ लवकुश सिकरवार की कार पर पथराव किया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया है और क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। पुराना विवाद पर मारपीट एमएस रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का कारण पुराना विवाद है। दोनों पक्षों कृष्णा सिकरवार और लवकुश सिकरवार के बीच चार महीने पहले भी मारपीट हुई थी यह मारपीट देवगढ़ थाने के सिहोरी गांव में हुई। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चलाया रहा है। मंगलवार देर रात दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया। लवकुश सिकरवार अपनी कार क्रमांक MP07 ZP 2720 से अपने साथियों के साथ जा रहा था सामने से दो बाइक पर कृष्णा सिकरवार अपने साथियों के साथ था दोनों ने एक दूसरे को देख गाड़ियां रोकी और मारपीट शुरू कर दी। क्रॉस केस दर्ज कोतवाली एसआई अतुल परिहार के अनुसार दो पक्षों में पुराना विवाद था दोनों का आमना सामना एमएस रोड पर हुआ तो फिर झगड़ा हो गया मारपीट हुई है एक कार में तोड़फोड़ की गई है। दोनों पक्षों को गिरफ्तार किया है क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
Source link