5 लगातार शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छठी सेंचुरी से पहले एक गलती पड़ी भारी

5 लगातार शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छठी सेंचुरी से पहले एक गलती पड़ी भारी


Last Updated:

Everton Weekes world record: वेस्टइंडीज के सर एवर्टन वीक्स ने 1948 में लगातार पांच टेस्ट पारियों में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.आज तक ये रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया. वीक्स चेन्नई में भारत के खिलाफ 90 रन पर रन आउट होकर छठा शतक चूक गए.

वेस्टइंडीज के महान सर एवर्टन वीक्स ने लगातार 5 टेस्ट पारी में शतक लगाने का बनाया था रिकॉर्ड

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट के लंबे और शानदार इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने लगातार पांच पारियों में शतक लगाने का अद्भुत कारनामा किया है. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान सर एवर्टन वीक्स ने किया है. कमाल की बात यह कि 1948 में इसे उन्होंने बनाया था लेकिन आज भी इसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया. भारत महान बल्लेबाज और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ऐसा करने के करीब पहुंचे लेकिन एक शतक से बराबरी करने से चूक गए.

1948 में वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने लगातार 5 पारी में शतक जमाया था. भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में उनका ये सफर थमा था. वीक्स महज 10 रन से छठा शतक बनाने से चूक गए थे. भारत के खिलाफ लगातार चार पारी में उन्होंने शतक जमाया लेकिन 5वीं सेंचुरी जमाने से पहले वो रन आउट हो गए. वीक्स मैदान पर उतरे तो इतिहास उनके कदमों में था और कुछ और बड़ा करने का मौका भी उनके सामने था.



Source link