Last Updated:
ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने ICC रैंकिंग में शानदार बढ़त हासिल की भारत की दावेदारी और मजबूत हुई है. अभिषेक शर्मा ने अपने नंबर एक टी20 बल्लेबाज की स्थिति और बेहतर की है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने का दावेदार माना जा रहा है. धमाकेदार खेल दिखा रही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरजी में लगातार तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल की. इसमें खिलाड़ियों के किए गए दमदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी ने उनको रैंकिंग में दिया है. कीवी गेंदबाजों की पिटाई करने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने नंबर एक की कुर्सी की दावेदारी और मजबूत कर ली है.
ओपनर अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार फॉर्म का इनाम मिला है और उन्होंने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपनी बढ़त को और मजबूत किया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में दो अर्धशतक जड़कर टॉप पर अपनी बढ़त को 80 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचा दिया है. अभिषेक की रेटिंग 929 पॉइंट्स है, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ 931 रेटिंग से सिर्फ दो कम है, जो उन्होंने पिछले साल एशिया कप के दौरान हासिल की थी. इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट (849 रेटिंग पॉइंट्स) अभी भी उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं, जबकि तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा (781) हैं.
Good news for India ahead of their #T20WorldCup defence as a host of their best white-ball players make strong gains on the latest rankings update 👀