Last Updated:
Bhavantar Payment Scheme: मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है. अगले कुछ दिनों में 7 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 210 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. अबतक इस योजना के तहत कुल 7.10 लाख किसानों के खातों में भुगतान किया जाएगा.
Bhavantar Payment Scheme: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है. राज्य सरकार अगले कुछ दिनों में लगभग 7 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 210 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी. यह राशि किसानों को उनकी फसल का भावांतर भुगतान (Price Difference Payment) देने के लिए दी जाएगी. इस संबंध में विदिशा में कल एक भव्य सोयाबीन भावांतर भुगतान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों को इस राशि का वितरण करेंगे. इस योजना के तहत प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. किसानों ने प्रदेश की मंडियों में कुल 17 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन बेचा था और इसी आधार पर उनकी भुगतान राशि तय की गई है.
सोयाबीन की MSP कितने में तय
यह योजना किसानों को एमएसपी (Minimum Support Price) का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है. प्रदेश में सोयाबीन का MSP 5328 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. मंडियों में वास्तविक भाव के अनुसार जो अंतर आता है, उसे सरकार किसानों के खातों में सीधे राशि के रूप में देती है. इस तरह किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य प्राप्त होता है और उनकी आय में सुधार होता है.
इस योजना की शुरुआत से अब तक तीन समारोह आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें किसानों को कुल करीब 1300 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल किसानों के हित में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इसके तहत केवल भुगतान ही नहीं बल्कि फसल के सही मूल्य सुनिश्चित करने और किसानों की आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाता है. प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि भावांतर भुगतान योजना किसानों के हितों और कृषि विकास को मजबूत करने का एक सतत प्रयास है, जिससे कृषि क्षेत्र में स्थिरता और किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें