VIDEO: बिजली जैसी रफ्तार और बाज जैसी नजर.. हार्दिक पांड्या का रॉकेट थ्रो, घुटनों पर आ गए कीवी कप्तान

VIDEO: बिजली जैसी रफ्तार और बाज जैसी नजर.. हार्दिक पांड्या का रॉकेट थ्रो, घुटनों पर आ गए कीवी कप्तान


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में 3-0 से आगे चल रही टीम इंडिया चौथे मुकाबले में भी मेहमान टीम पर हावी नजर आई. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. फील्डिंग में हार्दिक पांड्या ने महफिल लूट ली, जिनका एक थ्रो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बैटिंग आते ही कीवी टीम ने दमदार शुरुआत की थी, 100 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा और फिर टीम इंडिया हावी हो गई. 

ताश के पत्तों की तरह बिखरी कीवी टीम

डेवोन कॉनवे और टिम शेफर्ट के बीच शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली. लेकिन इसके बाद विकेटों का सिलसिला नहीं रुका. रचिन रवींद्र 2, ग्लेन फिलिप्स 24, मार्क चैपमैन 8 रन के स्कोर पर आउट हुए. डेरिल मिचेल की तूफानी पारी से मैच में जान आई. उन्होंने 18 गेंद में 3 छक्के जबकि 2 चौकों की बदौलत 39 रन की पारी खेली. कप्तान मिचेल सैंटनर भी टीम की लाज बचाने उतरे लेकिन बदकिस्मती से हार्दिक पांड्या के एक धारधार थ्रो का शिकार हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source


हार्दिक पांड्या का रॉकेट थ्रो

17वें ओवर में बुमराह की गेंद पर सैंटनर ने लेंथ बॉल पर हिट किया और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ चली गई. पांड्या ने बिजली की रफ्तार दिखाई और एक हाथ से गेंद लपकते ही सीधा नॉन स्ट्राइक पर हिट कर दिया. सैंटनर ने डाइव लगाई लेकिन तेज तर्रार थ्रो से जीतने में कामयाब नहीं हुए. हार्दिक के डायरेक्ट हिट से स्टंप उखड़ा और रिव्यू में पता चलता है कि सैंटनर आउट हैं. 

ये भी पढे़ं.. विराट से विलियमसन तक: Fab 4 में कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का असली किंग?

भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य

डेवोन कॉनवे के 44 जबकि टिम शेफर्ट के आतिशी अंदाज वाले अर्धशतक की बदौलत कीवी टीम ने बोर्ड पर 215 रन टांग दिए. शेफर्ट ने 3 छक्के और 7 चौकों के दम पर 62 रन की पारी खेली. अंत में डेरिल मिचेल की पारी बहुमूल्य साबित हुई. 216 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की खराब शुरुआत देखने को मिली. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए. संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी रहा जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का जादू भी फेल रहा. 





Source link