अद्भुत संयोग… माघ मास में शुक्र प्रदोष! शिवलिंग पर चढ़ा दें ये चीजें, मिल जाएगा आर्थिक तंगी का हल

अद्भुत संयोग… माघ मास में शुक्र प्रदोष! शिवलिंग पर चढ़ा दें ये चीजें, मिल जाएगा आर्थिक तंगी का हल


Last Updated:

Pradosh Vrat Upay: 30 जनवरी यानि कल माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत मनाया जाएगा, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ा देने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

Magh Month Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत को भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. यह व्रत भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित होता है, जिसे करने से जीवन में सुख, शांति और उन्नति के मार्ग खुलते हैं. मान्यता है कि प्रदोष काल यानी सूर्यास्त से पहले और बाद का समय भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस दौरान की गई पूजा-अर्चना से शिव कृपा शीघ्र प्राप्त होती है. साधक के सभी कार्य सफल होते हैं. हर महीने आने वाले दोनों पक्षों में प्रदोष व्रत रखा जाता है. लेकिन, माघ मास के प्रदोष व्रत को उत्तम माना गया है.

प्रदोष व्रत के दिन भक्त प्रातःकाल से लेकर संध्या तक उपवास रखते हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और नंदी महाराज की पूजा करते हैं. शास्त्रों में बताया गया कि इस दिन शिवलिंग का विशेष वस्तुओं से अभिषेक करने से महादेव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत पर सही सामग्री से शिवलिंग का अभिषेक करने से न केवल आध्यात्मिक बल बढ़ता है, बल्कि आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज से जानें प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना शुभ होता है.

माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी को दिन में 11 बजकर 09 मिनट से शुरू होगी. इसका समापन 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर होगा. प्रदोष पूजा मुहूर्त के आधार पर जनवरी का अंतिम प्रदोष व्रत 30 जनवरी शुक्रवार को रखा जाएगा. वहीं, पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह शाम को 5 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ है, जो रात को 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. भगवान शिव की पूजा के लिए भक्तों को 2 घंटे 38 मिनट का मुहूर्त प्राप्त होगा.

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के जीवन खुशहाली आती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. साथ ही जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है. वहीं, खासतौर पर इस व्रत को विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए रखती हैं.

प्रदोष व्रत वर जरूर करें यह उपाय 

पापों से छुटकारा: माघ माह प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल अर्पित करने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर तिल से अभिषेक करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
मान सम्मान: शुक्र प्रदोष पर शुभ संयोग है. इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है और रुके काम पूरे होते हैं.
आर्थिक तंगी: बहुत प्रयास के बाद भी पेशा टीक नही रहा है तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है.
सुख-शांति: प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग का गेहूं और धतूरा से अभिषेक करना चाहिए. इस दौरान महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है और महादेव की कृपा बरसेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

माघ मास में शुक्र प्रदोष अद्भुत संयोग, शिवलिंग पर इसको चढ़ा दें, चमत्कार शुरू!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link