आम पर सूटी मोल्ड का खतरा…6 लीटर पानी में तीन चम्मच इस दवा का करें छिड़काव, घुलेगी चीनी सी मिठास!

आम पर सूटी मोल्ड का खतरा…6 लीटर पानी में तीन चम्मच इस दवा का करें छिड़काव, घुलेगी चीनी सी मिठास!


Last Updated:

Mango Pest Control Tips: विंध्य क्षेत्र में सुंदरजा आम के बागों में बौर तो भरपूर है, लेकिन सूटी मोल्ड का खतरा भी बढ़ गया है. कालिख फफूंद फूल और फलों को नुकसान पहुंचाकर पैदावार घटा सकती है. रस चूसने वाले कीट इस रोग की मुख्य वजह हैं. समय पर कीट और चींटी नियंत्रण से फसल को बचाया जा सकता है. जानिए आम की इस बीमारी से बचाव के आसान और कारगर उपाय.

Mango Care Tips: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में आम की खेती बड़े पैमाने पर होती है. यहां का मशहूर सुंदरजा आम अपनी मिठास और खुशबू के लिए देश-विदेश में जाना जाता है. इन दिनों आम के बागों में जबरदस्त बौर आया है, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है. लेकिन इसी खुशी के बीच एक खतरा भी सामने आया है कुछ बागों में सूट्टी मोल्ड (कालिख फफूंद) दिखने लगी है, जो फलों को बनने से पहले ही नुकसान पहुंचा सकती है.

क्या है सूटी मोल्ड और कैसे करता है नुकसान?
ब्लॉक अधिकारी दिव्यानी सिंह राजपूत बताती हैं कि सर्दियों में आम के पेड़ों पर रस चूसने वाले कीट बढ़ जाते हैं. ये कीट पौधों पर मीठा स्राव छोड़ते हैं, जिस पर कालिख जैसी फफूंद जम जाती है. यह फफूंद पत्तियों, फूलों और फलों को ढक लेती है, जिससे पौधे की सांस यानी प्रकाश संश्लेषण की ताकत कम हो जाती है. अगर फूल आने के समय संक्रमण बढ़ जाए, तो फल बनने की प्रक्रिया रुक जाती है और छोटे फल गिरने लगते हैं.

बाजार भाव पर भी पड़ता है असर
सूट्टी मोल्ड से आम के फलों पर काली परत जम जाती है. इससे आम का रंग-रूप बिगड़ता है और बाजार में उसकी कीमत गिर जाती है. यह बीमारी खासतौर पर पुराने और घने बागों में ज्यादा फैलती है, जहां धूप और हवा कम पहुंचती है. बाग के बीच वाले हिस्से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जबकि पूर्वी हिस्से में असर थोड़ा कम रहता है.

बचाव कैसे करें? ये उपाय अपनाएं
दिव्यानी सिंह के मुताबिक, सबसे पहले रस चूसने वाले कीटों पर काबू पाना जरूरी है. चींटियां इन कीटों को बचाती हैं, इसलिए उनका नियंत्रण भी अहम है. जमीन में चींटियों के घोंसले हों तो उबलता पानी डालकर नष्ट किया जा सकता है. पेड़ों की झुकी शाखाओं की छंटाई और खरपतवार हटाने से भी फायदा होता है. कीट नियंत्रण के लिए 5 लीटर पानी में 6 चम्मच साबुन या 3 चम्मच लिक्विड डिशवॉश मिलाकर स्प्रे करें. कमर्शियल व्हाइट ऑयल या घर पर बना तेल स्प्रे भी कारगर है.

समय पर इलाज, तभी बचेंगी मिठास
अगर किसान सही समय पर ये उपाय अपना लें, तो सूटी मोल्ड से फसल को बचाया जा सकता है. थोड़ी सी लापरवाही सुंदरजा आम की मिठास पर भारी पड़ सकती है, इसलिए अभी से सतर्क रहना जरूरी है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homeagriculture

6 लीटर पानी में तीन चम्मच इस दवा का करें छिड़काव, आम में घुलेगी चीनी सी मिठास!



Source link