आलीराजपुर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, गांवों का होगा विकास: नागर सिंह चौहान ने 25.91 करोड़ की दो ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन किया – alirajpur News

आलीराजपुर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, गांवों का होगा विकास:  नागर सिंह चौहान ने 25.91 करोड़ की दो ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन किया – alirajpur News




कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने गुरुवार को आलीराजपुर जिले में 25 करोड़ 91 लाख 89 हजार रुपये की लागत से बनने वाली दो ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए गांवों का विकास आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आलीराजपुर के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इन सड़कों का होगा निर्माण इनमें से पहली सड़क आलीराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़दला क्यारा फलिया से ग्राम खबड़ी तक 7.70 किलोमीटर लंबी है। इसकी अनुमानित लागत 12 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए है। यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक प्रमुख संपर्क सड़क के रूप में कार्य करेगा। दूसरी सड़क सोंडवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम फड़तला मिडिल स्कूल से थोड़सिंधी होते हुए नेवा माता मंदिर (फड़तला) तक 9.50 किलोमीटर लंबी है। इस पर 13 करोड़ 29 लाख 13 हजार रुपए की लागत आएगी। दोनों सड़कें धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री चौहान ने जोर देकर कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्राम आत्मनिर्भर बनेंगे, स्थानीय उत्पादों को बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी और ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।



Source link