इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ पर गिरी गाज, विवादों के बाद रणजीत सिंह से हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट छीनी

इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ पर गिरी गाज, विवादों के बाद रणजीत सिंह से हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट छीनी


Last Updated:

Dancing Cop Ranjit Singh: एमपी के ट्रैफिक पुलिस के डांसिंग कॉप रणजीत सिंह को अनुशासनहीनता के कारण हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल पद पर डिमोट कर दिया गया. एक युवती की शिकायत के बाद उनके आपत्तिजनक चैटिंग के मामले सामने आए थे, जिसके चलते उन्हें पहले ही लाइन अटैच किया गया था.

मिथिलेश गुप्ता, 

Indore News: एमपी के ट्रैफिक पुलिस के “डांसिंग कॉप” के नाम से मशहूर रणजीत सिंह को हाल ही में हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल पद पर पदावनत कर दिया गया है. यह कार्रवाई उनके अनुशासनहीन व्यवहार के चलते की गई है. रणजीत सिंह पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी हरकतें गंभीर मानी गईं. एक युवती की शिकायत के बाद उनके आपत्तिजनक चैटिंग के मामले सामने आए, जिसके बाद उन्हें पहले ही लाइन अटैच कर दिया गया था. यानी उन्हें अस्थायी तौर पर उनके पोस्ट से हटा दिया गया था. इसके बावजूद, रणजीत सिंह ने पुलिस की वर्दी पहनकर, सरकारी हथियार और हथकड़ी का इस्तेमाल करते हुए रील बनाने का काम किया. यह व्यवहार न केवल नियमों के खिलाफ था बल्कि पुलिस की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता था.

सख्त कार्रवाई करने का फैसला
अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अनुशासन के खिलाफ माना और सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया. इसके तहत डीसीपी हेडक्वार्टर ने आदेश जारी किए और उन्हें हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल पद पर डिमोट कर दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कदम रणजीत सिंह और अन्य कर्मचारियों के लिए अनुशासन और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी वर्दी और हथियार का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना
रणजीत सिंह का यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना. कई लोग इसे पुलिस में अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी कदम के रूप में देख रहे हैं. अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे से इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को सख्ती से रोका जाएगा. इस मामले से यह संदेश गया कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा, चाहे व्यक्ति कितनी भी प्रसिद्ध क्यों न हो.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ पर गिरी गाज, विवादों के बाद रणजीत सिंह की पोस्ट छीनी



Source link