‘कॉलेज ने काफी देर से बुलाया’, मंत्री विजय शाह ने बड़ा ऐलान तो किया, लेकिन क्यों कसा तंज?

‘कॉलेज ने काफी देर से बुलाया’, मंत्री विजय शाह ने बड़ा ऐलान तो किया, लेकिन क्यों कसा तंज?


Last Updated:

Vijay Shah: मध्य प्रदेश मंत्री विजय शाह मानते हैं कि खंडवा मेडिकल कॉलेज की नींव से लेकर लोकार्पण तक उनकी अहम भूमिका रही है और अब कॉलेज प्रबंधन द्वारा अनदेखी किए जाने पर उन्होंने इस तरह का तंज भरे मंच से कसा है.

मध्य प्रदेश के खंडवा के नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे मंत्री विजय शाह ने मंच से कॉलेज प्रबंधन और डीन पर खुलकर नाराजगी जताई. अपने भाषण में मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें छह साल बाद याद किया है.

विजय शाह ने किया बड़ा ऐलान
अंतरराष्ट्रीय फॉरेंसिक मेडिसिन एवं साइंस कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री विजय शाह ने कहा कि जिस बैच की भर्ती उन्होंने कराई थी, वह MBBS कर कॉलेज से निकल भी गया, लेकिन इस दौरान कभी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया. मंत्री ने कहा कि अगर पहले याद किया जाता तो मेडिकल कॉलेज को और सुविधाएं मिल सकती थीं. मंत्री ने छात्रों की परेशानी का जिक्र करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज से अस्पताल आने-जाने में विद्यार्थियों को भारी असुविधा हो रही है. उन्होंने इसे कॉलेज प्रबंधन की जवाबदेही बताते हुए घोषणा की कि दो महीने के भीतर 25 से 30 लाख रुपए की लागत से बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही मेडिकल कॉलेज में जल्द MRI सुविधा शुरू कराने की बात भी कही.

विजय शाह ने बड़ी कार्रवाई करने के दिए संकेत
मंत्री विजय शाह ने यह भी बताया कि हरसूद मेडिकल कॉलेज को पहले ही 1 करोड़ 20 लाख रुपए की बसें दी जा चुकी हैं. मंत्री ने कहा कि छह साल बाद आपने डाकिए को बुलाया है. बिना डाकिए के संदेश नहीं पहुंचता. आज डाकिया आया है, चिट्ठी भी भिजवाएंगे. मंत्री विजय शाह ने कहा कि सरकार एक-एक डॉक्टर बनाने में करीब 80 लाख रुपए खर्च कर रही है, लेकिन अगर डॉक्टर गांव में सेवा नहीं देंगे, तो उस राशि को लोन की तरह वसूलने पर भी विचार किया जाएगा.

डीन संजय दादू ने मांगी माफी
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू ने मंत्री से माफी मांगते हुए एक और मांग रखी. उन्होंने बताया कि आईटीआई के पास 14 एकड़ भूमि आवंटित है, जहां मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब बेहद जरूरी हो गई है.

homemadhya-pradesh

‘कॉलेज ने काफी देर से बुलाया’, विजय शाह ने बड़ा ऐलान किया, लेकिन तंज भी कसा



Source link