दिल्ली के दो क्रिकेटर्स पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, DDCA पर उठे सवाल

दिल्ली के दो क्रिकेटर्स पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, DDCA पर उठे सवाल


Last Updated:

Delhi Cricket News: दिल्ली की अंडर-23 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं. ये दोनों खिलाड़ी पुडुचेरी में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं.

दिल्ली के दो क्रिकेटर्स पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत से एक शर्मसार करने वाली घटना वाली सामने आई है. दिल्ली की अंडर-23 क्रिकेट के दो खिलाड़ियों पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगे हैं. ये दोनों खिलाड़ी पुडुचेरी में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं. लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है. जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन इस मामले ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामले की आधिकारिक जांच शुरू
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों को तुरंत टीम के होटल से हटाकर दूसरे होटल में भेज दिया गया. इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच अभी चल रही है. इस घटना ने क्रिकेट प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

डीडीसीए से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ खेल की छवि को नुकसान नहीं पहुंचातीं, बल्कि संस्था की साख पर भी बुरा असर डालती हैं. संगठन में इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि ऐसे मामलों में देरी न करते हुए सख्त और तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं सामने न आएं.

डीडीसीए के सह-सचिव का आया बयान
इस पूरे मामले पर डीडीसीए के सह-सचिव अमित ग्रोवर का बयान भी आया है. अमित ग्रोवर ने इसे अनुशासन से जुड़ा मामला बताया है. डीडीसीए के सह-सचिव ने कहा है कि दोनों खिलाड़ी काफी तेज आवाज में गाने सुन रहे थे, इसे लेकर होटल स्टाफ ने आपत्ति जताई थी. उनके मुताबिक अब तक कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि खिलाड़ियों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की हो.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

दिल्ली के दो क्रिकेटर्स पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, DDCA पर उठे सवाल



Source link