नीमच में नियमों की अनदेखी पर की पुलिस सख्त: 106 चालान काटकर वसूला 40 हजार जुर्माना; काली फिल्म और ‘पटाखा’ बुलेट पर कार्रवाई – Neemuch News

नीमच में नियमों की अनदेखी पर की पुलिस सख्त:  106 चालान काटकर वसूला 40 हजार जुर्माना; काली फिल्म और ‘पटाखा’ बुलेट पर कार्रवाई – Neemuch News




‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के तहत नीमच पुलिस ने गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 106 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला। पटाखा फोड़ने वाली बुलेट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में यातायात विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों जैसे चोपड़ा चौराहा और मैसी शोरूम के पास सघन चेकिंग की। इस दौरान सबसे ज्यादा सख्ती उन बुलेट मोटरसाइकिलों पर दिखाई गई, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे थे। पटाखे जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाली इन बाइकों को पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर थाने भिजवाया। काली फिल्म हटवाई और नाबालिग चालकों को टोका कार्रवाई के दौरान कई चार पहिया वाहनों के कांच पर लगी काली फिल्म को पुलिस ने मौके पर ही उतरवाया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट, बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वालों और सड़कों पर फर्राटा भर रहे नाबालिग चालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उन्हें यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। निरंतर जारी रहेगा अभियान इस विशेष मुहिम में सूबेदार सुरेश सिसौदिया सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की शांति भंग करने वाले और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगा।



Source link