बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा से लाए 27 गौर: झुंड बनने के बाद दूसरे बाड़े में छोड़े जाएंगे; गौरों की निगरानी के लिए स्पेशल टीम तैनात – Umaria News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा से लाए 27 गौर:  झुंड बनने के बाद दूसरे बाड़े में छोड़े जाएंगे; गौरों की निगरानी के लिए स्पेशल टीम तैनात – Umaria News




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 27 गौर (बायसन) लाए गए हैं। इनमें 5 नर और 22 मादा गौर शामिल हैं। इन्हें कल्लवाह परिक्षेत्र में बनाए गए लगभग तीन हेक्टेयर के बाड़े में रखा गया है, जहां इनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने गौरों की निगरानी के लिए एक विशेष टीम तैनात की है। यह टीम मचान पर बैठकर लगातार इन पर नजर रख रही है। प्रबंधन इन गौरों के झुंड बनाने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद इन्हें दूसरे बाड़े में स्थानांतरित किया जाएगा। डॉक्टरों की एक टीम गौरों पर लगातार निगरानी कर रही है बाड़े में गौरों के लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था और प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी कर रही है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी इनकी देखरेख में लगे हुए हैं। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि 27 गौरों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विशेष वाहनों में पांच दिनों में लाया गया है। इस काफिले में डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम भी साथ थी, जिन्होंने हर घंटे इनकी निगरानी की। गौर स्वस्थ, झुंड बनने पर होगा स्थानांतरण संचालक ने आगे बताया कि गौरों को आए अभी दो दिन ही हुए हैं और सभी स्वस्थ हैं। वे झुंड में रहते हैं और जब तक वे झुंड नहीं बना लेते, उन्हें दूसरे बाड़े में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गौरों के झुंड की मुखिया मादा गौर होती है। प्रबंधन यह देख रहा है कि ये गौर एक झुंड बनाते हैं या दो अलग-अलग झुंडों में रहते हैं।



Source link