ये हैं रीवा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जहां दर्शन मात्र से दूर होते हैं संकट, जानें मान्यता

ये हैं रीवा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जहां दर्शन मात्र से दूर होते हैं संकट, जानें मान्यता


homevideos

ये हैं रीवा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जहां जाने से पूरी होती है मनोकामना

X

ये हैं रीवा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जहां जाने से पूरी होती है मनोकामना

 

arw img

Hanuman Temple in Rewa: राम भक्त हनुमान जी वे देवता हैं जो अमर हैं. धरती पर जितने भी अवतार हुए हैं उनमें से हनुमान जी, दत्तात्रेय और परशुराम ही अमर हैं. हनुमान जी को कलयुग का देवता भी कहा जाता है. कहा जाता है कि बजरंग बलि अपने भक्तों की मुराद जल्दी सुनते हैं. वैसे तो बजरंग बली के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. लेकिन रीवा शहर के तीन ऐसे हनुमान मंदिर हैं. जहां उनकी पूजा न्यायाधीश के रूप में की जाती है. इन मंदिरों में भगवान बजरंगबली की इतनी आस्था है कि हर मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ यहां लगती है. ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान की अदालत लगती है. हनुमानजी खुद यहां न्याय करते है. चिरहुला मंदिर को हनुमानजी की जिला अदालत कहा जाता है. वहीं, रामसागर हनुमानजी के मंदिर को हाईकोर्ट कहा जाता है. इस मंदिर से जैसे ही आगे बढ़ेंगे, खेमसागर हनुमानजी के मंदिर को सुप्रीम कोर्ट कहा जाता है. कहा जाता है कि जिन भक्तों के कष्टों का निवारण जिला न्यायालय से नहीं होता उनकी सुनवाई हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में होती है.



Source link