रात में मिट्टी खटाखट उगलने लगी सोने के सिक्के, गांव के गांव पहुंचे लूटने, जानें छतरपुर में कहां मिला खजाना!

रात में मिट्टी खटाखट उगलने लगी सोने के सिक्के, गांव के गांव पहुंचे लूटने, जानें छतरपुर में कहां मिला खजाना!


Last Updated:

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में सड़क सुधार के लिए डाली गई मिट्टी में पुराने सिक्के निकलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो फैलते ही रात के अंधेरे में ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा. मोबाइल की रोशनी में सिक्के बटोरने की होड़ मच गई.

Gold Coins Found In Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब मिट्टी की खुदाई के दौरान सड़क पर पुराने सिक्के मिलने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और रात के अंधेरे में ही गांव और आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. यह मामला बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क को ठीक करने के लिए मिट्टी डाली जा रही थी. इसी दौरान मिट्टी में कुछ चमकदार सिक्के दिखाई दिए. राहगीरों की नजर जब इन सिक्कों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसे देखते ही देखते लोगों में यह चर्चा फैल गई कि यहां कोई पुराना खजाना मिला है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हालात बेकाबू हो गए. रात के समय लोग मोबाइल की रोशनी में ही मिट्टी को छान-छानकर सिक्के तलाशने लगे. मौके पर मौजूद लोगों में सिक्के उठाने की होड़ मच गई. कई लोग दावा कर रहे हैं कि ये सिक्के करीब 500 साल पुराने हैं और सोने के बने हुए हैं. हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

खजाना मिलने की अफवाह
खजाना मिलने की अफवाह इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में वहां भीड़ जमा हो गई. लोग अपने-अपने हाथों से मिट्टी हटाकर सिक्के खोजने में जुट गए. स्थिति यह रही कि देर रात तक खुदाई का काम चलता रहा और किसी तरह का कोई नियंत्रण नजर नहीं आया. सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना सामने आने के बावजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचे. इससे लोगों के बीच और ज्यादा अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर समय रहते प्रशासन पहुंच जाता तो स्थिति को संभाला जा सकता था.

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. प्रशासन की ओर से अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि ये सिक्के किस दौर के हैं और इनकी असली कीमत क्या है. माना जा रहा है कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन जल्द ही जांच शुरू कर सकता है और सच्चाई सामने लाई जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रात में मिट्टी खटाखट उगलने लगी सोने के सिक्के, गांव के गांव पहुंचे लूटने!



Source link