IND vs NZ: कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर का बड़ा धमाका…भारत की हार में PAK को झटका, तोड़ दिया हारिस रऊफ का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ: कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर का बड़ा धमाका…भारत की हार में PAK को झटका, तोड़ दिया हारिस रऊफ का बड़ा रिकॉर्ड


Mitchell Santner breaks Haris Rauf record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया चौथा टी20 न्यूजीलैंड के नाम रहा. उसने पहले 215 रनों का बड़ा टारगेट बनाया और फिर भारत को 165 रनों पर समेट दिया. इस मुकाबले में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कमाल की बॉलिंग की और एक तीर से 2 शिकार किए. पहला ये कि भारत को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी और दूसरा ये कि क्रिकेट बुक में शामिल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया. इस तरह उन्होंने ना सिर्फ भारत को मात दी बल्कि टीम इंडिया की हार में पाकिस्तान को बड़ा झटका दे दिया. अब सवाल ये है कि आखिर उन्होंने किस पाकिस्तानी बॉलर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

सैंटनर ने मैच में क्या किया?

दरअसल, विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे मुकाबले में कीवी कप्तान ने पहले बल्ले से 6 बॉल पर 11 रन बनाए. फिर गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी. सैंटनर ने सबसे पहले संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया, फिर हार्दिक पांड्या को कैच आउट कराया और आखिर में जसप्रीत बुमराह का शिकार किया. उन्होंने 4 ओवर में 6.50 की इकॉनमी से सिर्फ 26 रन खर्च किए और टीम को जिताने में अहम रोल अदा किया.

रऊफ का रिकॉर्ड तोड़ पाक को दिया झटका

4 ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर 3 विकेट निकालकर उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का रिकॉर्ड तोड़ डाला. वो अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हारिस रऊफ से आगे निकल चुके हैं. रऊफ ने 94 मैच की 92 पारी में 133 विकेट निकाले थे, जबकि सैंटनर अब 126 मैच की 122 पारी में 134 विकेट ले चुके हैं. रऊफ का रिकॉर्ड टूटना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड के लिए क्यों खास रही यह जीत?

न्यूजीलैंड के लिए यह मैच कई मायनों में खास रहा. क्योंकि ये टी20 में उसका भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टोटल था. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए. इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में 219 रन बनाए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, 2022 के बाद भारत के खिलाफ कीवी टीम ने 100 रनों की साझेदारी की. इस मैच में टिम साइफर्ट और कॉन्वे ने पावर प्ले में 71 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ कीवी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 165 रनों पर सिमट गई. इस सीरीज में कीवी टीम की यह पहली जीत है. भारत पहले ही तीनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. अब आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:  IND vs NZ 4th T20I: रोहित–रैना को पछाड़ा… रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड

 



Source link