New Renault Duster vs Tata Sierra: फीचर्स, डिजाइन और परफॉरमेंस में कौन बेहतर? जानिए

New Renault Duster vs Tata Sierra: फीचर्स, डिजाइन और परफॉरमेंस में कौन बेहतर? जानिए


Renault India ने हाल ही में New Duster को पेश किया है. मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ये Tata Sierra को टक्कर देने वाली है. ये दोनों कारें हाल ही में लॉन्च हुई हैं और अपनी डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी व परफॉर्मेंस से ध्यान खींच रही हैं. अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि इन दोनों में कौन-सी SUV सबसे बेहतर है, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आएगा.

नई रेनो डस्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹9.50 लाख से शुरू होकर ₹19-20 लाख तक जा सकती है. वहीं, टाटा सिएरा की लॉन्च कीमत ₹11.49 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹21.29 लाख तक जा सकती है. डस्टर का बेस वेरिएंट सिएरा के मुकाबले सस्ता हो सकता है.

New Renault Duster vs Tata Sierra: डिजाइन

नई डस्टर का डिजाइन रग्ड और ऑफ-रोड फोकस्ड है. इसमें इंडिया-स्पेसिफिक बदलाव हैं, जैसे ब्रॉड ट्रेपेजॉइडल ग्रिल, प्रॉमिनेंट Duster बैजिंग, एलब्रो-शेप्ड LED DRLs, पिक्सल-स्टाइल फॉग लैंप्स, फुल LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स, मस्कुलर व्हील आर्चेस, साइड क्लैडिंग और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं. ग्राउंड क्लियरेंस 212 mm है.

दूसरी ओर, टाटा सिएरा का डिजाइन रेट्रो-मॉडर्न है. बॉक्सी शेप के साथ इसकी अल्पाइन विंडो क्लासिक टच देती हैं. इसमें LED हेडलाइट्स, 17-19 इंच अलॉय व्हील्स, मस्कुलर बॉडी और प्रीमियम लुक है. ये लाइफस्टाइल एसयूवी की तरह ज्यादा रिफाइंड और सोफिस्टिकेटेड लगती है, जबकि डस्टर ज्यादा रफ एंड टफ है. सिएरा का लुक नॉस्टैल्जिक अपील के साथ मॉडर्न है.

केबिन और फीचर्स

डस्टर का इंटीरियर प्रीमियम और इंडिया-स्पेसिफिक है. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले), 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट और मल्टी-ड्राइव मोड्स हैं।

टाटा सिएरा का इंटीरियर ज्यादा लग्जरी-ओरिएंटेड है. इसमें ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, 12-स्पीकर JBL सिस्टम विथ साउंड बार, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट विथ मेमोरी और वेलकम फंक्शन, पावर्ड टेलगेट विथ जेस्चर कंट्रोल, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम मैटेरियल्स हैं. सिएरा का केबिन ज्यादा स्पेसियस और टेक्नोलॉजी से भरपूर लगता है, खासकर फैमिली यूज के लिए ये बेहतर है.

दोनों में मॉडर्न फीचर्स हैं. डस्टर में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और मल्टी-ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स मजबूत हैं। सिएरा में 360° सराउंड व्यू, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, पावर्ड टेलगेट और JBL ऑडियो सिस्टम में आगे है। दोनों में कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स कॉमन हैं.

सेफ्टी में कौन बेहतर?

रेनो डस्टर को 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के लिए इंजीनियर्ड किया गया है. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS विथ EBD, ESP, रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स और लेवल-2 ADAS फीचर्स हैं. वहीं, सिएरा में भी ESP (21 स्मार्ट फंक्शन्स), L2+ ADAS (22 इंटेलिजेंट फीचर्स), मल्टीपल एयरबैग्स, 360° कैमरा और हिल होल्ड आदि हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

डस्टर में तीन इंजन ऑप्शन्स हैं. ग्राहक इसे 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 PS, 160 Nm), 1.3L टर्बो पेट्रोल (163 PS, 280 Nm) और 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (160 PS कॉम्बाइंड, 172 Nm) के साथ खरीद सकते हैं. ये परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का अच्छा बैलेंस देती है. वहीं, सिएरा में भी तीन इंजन ऑप्शन- 1.5L NA पेट्रोल (106 PS, 145 Nm), 1.5L TGDI टर्बो पेट्रोल और 1.5L क्रायोजेट डीजल (118 PS, 260-280 Nm) मिलते हैं.



Source link