उनकी क्लास ही … आलोचनाओं के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने की संजू सैमसन की जमकर तारीफ

उनकी क्लास ही … आलोचनाओं के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने की संजू सैमसन की जमकर तारीफ


टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस हफ्ते भर का समय रह गया है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें खेल रही हैं और एशिया की 8 टीमें. बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज में अभी तक खेले गए 5 मैचों में टीम इंडिया ने 3 मुकाबले जीते हैं. जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी बेहतरीन फॉर्म में है. सबसे बड़ा चिंता का विषय संजू सैमसन की फॉर्म है. सैमसन पूरी सीरीज के दौरान बुरी रह से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने चारों मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. आखिरी मुकाबले में वापसी कर खुद को साबित करने का उनके पास जबरदस्त मौका होगा.इसी बीच भारत के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना सैमसन के समर्थन में उतर आए हैं.

‘तेज और स्पिन को खेलने’
सैमसन इन दिनों बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और रैना ने उनके समर्थन में कहा,’उनकी क्लास तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों को खेलने की  टेक्निक उन्हें सबसे अलग बनाती है. खासकर उनके खेलने का तरीका उन्हें चैंपियन खिलाड़ी बनाती है.’ रैना ने सैमसन की मौजूदा स्थिति की तुलना पहले के समय से की. जब सूर्यकुमार यादव पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. उन्होंने इस बात को समझाते हुए कहा,’सूर्या ने लगभग 1 साल तक रन नहीं बनाए, लेकिन फिर भी उन्हें कप्तान, कोच और सबका सपोर्ट मिला.’

‘संजू की भी वही कहानी’
रैना ने आगे कहा,’मुझे लगता है संजू की भी वही कहानी है. अगर उन्हें मौका मिलता रहेगा, तो वह आगे अपने प्रदर्शन को बेहतर करेंगे और जबरदस्त फॉर्म में लौटेंगे.रैना ने आगे इस बात पर भी जोर दिया की दक्षिण अफ्रीका  में लगाया गया शतक दर्शाता है कि सैमसन किस तरह की पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं.’ साथ ही रैना का ये भी ये मानना है कि टीम के टॉप 4 बल्लेबाज ही तय करते हैं कि टीम 190 रन बनाएगी या फिर 210, 230.

Add Zee News as a Preferred Source


संजू का टी 20 करियर

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक अपने मौजूदा टी20 करियर में 55 मैचों की 47 पारियों में 147.89 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1048 रन बनाने का कारनामा किया है. बता दें कि इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक भी ठोके हैं.इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 111 रनों का रहा है. वहीं, सैमसन 4 बार आखिर तक खेले हैं यानी नॉटआउट रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ind vs Nz:तेज गेंदबाज ने निकाला अभिषेक शर्मा को रोकने का तोड़, क्या पांचवें मुकाबले में भी कर पाएंगे आउट?



Source link